MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • कभी भैंस पर बैठकर रियाज करता था ये भोजपुरी स्टार, 3500 रुपए में बड़ी मुश्किल से चलता था घर

कभी भैंस पर बैठकर रियाज करता था ये भोजपुरी स्टार, 3500 रुपए में बड़ी मुश्किल से चलता था घर

मुंबई. भोजपुरी से राजनीति तक का सफर तय करने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 फरवरी, 1979 यूपी के गाजीपुर में हुआ था। निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। राजनीति में आने से पहले दिनेश लाल यादव सिंगर और एक्टर के तौर पर भोजपुरी फिल्मों में काम किया करते थे। हालांकि, वो भोजपुरी में आज भी सक्रिय हैं। उनका जीवन फिल्मों में आने से पहले बहुत ही संघर्ष में बीता है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 02 2020, 10:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
उनके पिता शहर से बाहर रहकर मजदूरी करके 7 लोगों का परिवार चलाते थे। महज 3500 रुपए में निरहुआ के परिवार को गुजर बसर करना पड़ता था। निरहुआ और उनका परिवार एक झोपड़पट्टी में रहता था। निरहुआ यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं।
28
निरहुआ के घर की हालात ठीक नहीं होने की वजह से उनके पिता दोनों बेटों दिनेशलाल और प्रवेशलाल को लेकर कोलकाता चले गए। इस दौरान उन्होंने पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ दिया था। कोलकाता में वो एक झोपड़पट्टी में अपने दोनों बेटों के साथ कई सालों तक रहे। इस दौरान वे मजदूरी कर 3500 रुपए कमाते थे। किसी तरह उन्होंने निरहुआ को मलिकपुरा कॉलेज से बीकॉम तक की पढ़ाई पूरी करवाई।
38
निरहुआ ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया। इनके घर में कभी साइकिल तक नहीं हुआ करती थी। अब वो भोजपुरी का स्टार बनने के बाद वो एक फिल्म के बतौर फीस 30 से 35 लाख रुपए लेते हैं।
48
निरहुआ का मां चंद्रज्योति देवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिनेश को बचपन से ही गीत-संगीत का शौक था। निरहुआ कभी रियाज से नहीं चूकते थे। वो भैस चराने जाते थे तब उनकी पीठ पर बैठकर गाने का रियाज करते थे। वहीं, निरहुआ के पिता चाहते थे कि वो पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी करें, लेकिन वो तो एक्टर बनना चाहते थे। वो अपने रिश्ते के बड़े भाई और बिरहा सिंगर विजय लाल यादव को फॉलो करते थे।
58
दिनेशलाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर में बचपन से ही गायिकी का माहौल था। पिता जी और बड़े भाई गायक हैं। कोलकाता से बीकॉम की पढ़ाई करने के बाद वो 2001 में गांव आए उसके बाद गाने की तैयारी करने लगे। उनका एलबम 'निरहुआ सटल रहे' काफी हिट हुआ, जिसके कारण लोग मुझे जानने लगे। इसके बाद 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर सुधाकर पांडेय उनके गांव आए थे।
68
सुधाकर के पिता ने उन्हें एक सीडी दी और उनके फन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजकल इसका गाना खूब बज रहा है। इसको लेकर फिल्म बनाओ। इसके बाद सुधाकर पांडेय ने निरहुआ से बात की और पहली फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म से निरहुआ और चर्चा में आ गए। आगे यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। इसके बाद उन्होंने 'परिवार' जैसी हिट फिल्म की। निरहुआ अब तक 90 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
78
बहरहाल, निरहुआ फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी की हिट जोड़ी में से एक है। दोनों को फैंस साथ काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये जोड़ी एक-दूसरे को डेट करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं बोला।
88
फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से की "सीक्रेट वेडिंग"? तस्वीरों का सच
Recommended image2
Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Recommended image3
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
Recommended image4
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image5
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved