- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी घर-घर जाकर दूध बेचते थे खेसारी, एक दिन दूध में निकली ऐसी चीज कि हैरान थे सभी
कभी घर-घर जाकर दूध बेचते थे खेसारी, एक दिन दूध में निकली ऐसी चीज कि हैरान थे सभी
मुंबई. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दुनिया भर में आज उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। आज वो जिस मुकाम पर यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। खेसारी बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पापा गलियों में चना बेचा करते थे और वो लिट्टी चोखा बेचा करते थे, लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक हैं।

लेकिन, इससे पहले जब खेसारी गांव में थे। तो वो वहां घर का खर्च चलाने के लिए लोगों के घर जा-जाकर दूध बेचा करते थे। उन्होंने इस बात को कपिल शर्मा शो में फैंस के साथ शेयर किया था।
खेसारी लाल यादव ने काफी पहले अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कपिल शर्मा के शो के में एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि वह लिट्टी चोखा बेचने से पहले दूध बेचा करते थे।
दूध बेचने के दौरान उनके साथ एक मजेदार वाक्या हुआ था। खेसारी ने बताया कि दूध बेचकर थोड़ा ज्यादा पैसा कमाने के लिए वह दूध में पानी मिलाया करते थे।
खेसारी ने आगे बताया कि एक दिन वह जल्दबाजी में घर से निकले और पानी मिलाना भूल गए। अब जब उन्हें रास्ते में ये बात याद आई तो उन्होंने दूध का बर्तन पानी के तालाब में डुबो दिया। बर्तन तालाब में डुबोया तो पानी के साथ-साथ एक मेंढक भी बर्तन में आ गया, लेकिन खेसारी को इस बात की खबर तक नहीं थी।
खेसारी ने कहा कि जैसे ही वो बाजार दूध बेचने पहुंचे तो एक महिला उनके पास आई। वो बर्तन का ढक्कन खोल दूध निकालने लगा तो एक मेंढक उछल कर बाहर आ गया।
मेंढक देखकर महिला जोर से चिल्लाई और कहने लगी कि यह किस तरह का दूध बेचते हो और खेसारी पर गुस्सा करने लगी। यह किस्सा सुनाते हुए खेसारी लाल खुद तो हंसी से लोटपोट हो ही रहे थे और वहां मौजूद जनता भी उनके इस किस्से पर पेट पकड़-पकड़ कर हंस रही थी।
बता दें, खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में 2011 में कदम रखा था। उन्होनें फिल्म 'साजन चले ससुराल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट स्मृति सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।