- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- भोजपुरी एक्ट्रेस को भाते हैं शादीशुदा मर्द, मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक इन सभी एक्ट्रेस का रहा अफेयर
भोजपुरी एक्ट्रेस को भाते हैं शादीशुदा मर्द, मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक इन सभी एक्ट्रेस का रहा अफेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, Married men like Bhojpuri actress from Monalisa to Amrapali : बॉलीवुड से अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। वहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चलते कई सेलेब्रिटी तलाक भी हो चुका है, इसका लेटेस्ट उदाहरण मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर है, जिनका अफेयर सामने आने के बाद अरबाज खान से तलाक हो गया है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। यहां भी कई ऐसी हीरोइनें हैं जिन्होंने शादीशुदा एक्टर्स से प्यार हो गया है। वहीं कोई इसमें सफल हुई तो ज्यादातर का रिश्ता एक मोड़ पर आकर खत्म हो गया, तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन से सेलेब्रिटी शामिल हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस में ट्रेंड देखा गया है कि ज्यादातर अभिनेत्रियों को अपने शादीशुदा को एक्टर ही पसंद आए हैं। पवन सिंह तो इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके 3 एक्ट्रेस से अफेयर रहे वहीं उन्होंने दो अन्य लड़कियों के साथ शादी की है। सूत्रों की मानें तो वो जल्द ही तीसरी शादी करने जा रहे हैं।
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे
भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। दोनों स्टार्स ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रील लाइफ की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है।
एक बार फिल्म की पिक वायरल हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें पति-पत्नी बुलाना शुरू कर दिया था। इनके रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं।
बता दें कि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं अब तो वे सांसद भी बन चुके हैं, हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान आम्रपाली ने भी उनका साथ देते हुए प्रचार में हिस्सा लिया था।
भोजपुरी की लूलिया यानी निधि झा और यश कुमार मिश्रा लंबे समय तक रिलेशन में रहे हैं। इस साल 2 मई को एक लंबी रिलेशनशिप के बाद दोनों एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इससे पहले कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं।
बता दें कि यश कुमार पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने अभिनेत्री अंजना सिंह से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों का तलाक हो चुका है।
अक्षरा सिंह के पवन सिंह से अफेयर कीथी चर्चा
भोजपुरी की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में अक्षरा सिंह का नाम शुमार किया जाता है। अक्षरा सिंह का शादीशुदा पवन सिंह के साथ लंबे समय तक अफेयर चला, हालांकि दोनों का ब्रेकअप भी हो चुका है।
आज स्थिति यह है कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। दोनों एक रिश्ते में थे जब पवन सिंह की पहली पत्नी का निधन हो गया। वहीं इस रिश्ते का अंत तब हुआ जब पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी।
इससे पहले भोजपुरी की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा का अफेयर पवन सिंह से काफी चर्चा में रह चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मोनालिसा की नजदीकियों की वजह से उनकी पहली पत्नी नीलम की आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के बॉडी बिल्डर एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी के अफेयर की काफी चर्चा भी ज़ोर पर रही है। खेसारी और काजल की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अपने रियल लाइफ अफेयर से ज्यादा पॉप्युलरिटी हासिल की है।
खेसारी और काजल की लव केमिस्ट्री के दीवाने तब हैरान रह गए जब दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे से बेरुखी दिखाई । ऐसा कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव के कहने पर काजल राघवानी को संघर्ष 2 से बाहर किया गया है। काजल राघवानी की जगह सबा खान को साइन किया गया है। मूवी में माही श्रीवास्तव और मेघाश्री भी है।
और पढ़ें...
वायरल SEX CLIP पर हुआ सवाल तो उतर गया 'कच्चा बादाम' गर्ल का चेहरा, फिर भड़कते हुए दिया यह जवाब
नशे में धुत दिखे 'जग घूमया' के सिंगर राहत फ़तेह अली खान, अपने ही दिवंगत चाचा का उड़ा गए मजाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।