- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ लगाया डांस मस्ती का तड़का, छठ गीत के बाद 'दूल्हा ससुरारी में' हुआ वायरल
पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ लगाया डांस मस्ती का तड़का, छठ गीत के बाद 'दूल्हा ससुरारी में' हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, Pawan Singh indulges in dance fun with Kajal Raghavani : दीपावली के बाद आस्था का महापर्व छठ पूजा की धूम दिखाई दे रही है। चारों तरफ छठ गीत के स्वर सुनाई दे रहे हैं। वहीं पवन सिंह का गाया हुआ छठ गीत 'उगी सूरज देव' जहां यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, वहीं इस रिलीज के ठीक अगले दिन भोजपुरी गाना 'दूल्हा ससुरारी में' रिलीज किया गया है। यह वेडिंग सांग पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है, भोजपुरी फिल्म 'धर्मा' के इस सांग को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में काजल राघवानी और पवन सिंह को शुमार किया जाता है। देखें गाने की स्टनिंग पिक्स...

'दूल्हा ससुरारी में' के वीडियो सांग में शादी का माहौल दिखाया गया है, जिसमें लोग खूब नाच, झूम रहे हैं। इस सांग में फ़िल्म धर्मा के कई कलाकार नजर आ रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एक्टर सयाजी शिंदे भी दिख रहे हैं।
पवन सिंह ने इस सांग में जमकर मस्ती की है। वहीं उनके साथ काजल राघवानी की डांस मूमेंट धमाल मचा रहे हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री गाने में नज़र आ रही है।
'यह गाना वाकई देखने लायक है, इसे सुनने में भी आनंद आता है, इस गाने को पवन सिंह और खुशबू तिवारी ने अपनी आवाजे दी हैं। संगीत मधुकर आनंद, गीत प्यारे लाल यादव का है।
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पवन सिंह, काजल राघवानी, सयाजी शिंदे, पंकज मिश्रा, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, आलोक सिंह, संजय वर्मा, चांदनी सिंह, काजल पाठक, आशीष यादव हैं।
राज जायसवाल और डीआरजे फिल्म्स प्रस्तुत पवन सिंह की फ़िल्म 'धर्मा' को अरविंद चौबे ने डायरेक्ट किया हैं। इसकी कहानी सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव ने लिखी है।
इस डांस वीडियो के देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करेंं-
https://www.youtube.com/watch?v=WdNHBbMfECQ
ये भी पढ़ें-
भारत की दूसरी लता मंगेशकर बनने वाली थी अनुराधा पौडवाल, बेटे की मौत और एक गलती ने तबाह कर
Bhai Dooj 2022 : सौतेले भाई अर्जुन कपूर को टीका लगाने पहुंची जान्हवी कपूर, छोटे से पेंट में पहुंच गईं थी बैंक
बर्थडे गर्ल Amala Paul ने बिकिनी से लेकर साड़ी तक में मचाया गदर, ये सेक्सी लुक वाली तस्वीरें हुईं वायरल
Bhai Dooj 2022 : बॉलीवुड के ये भाई- बहन छिड़कते हैं एक दूसरे पर जान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर की देखें स्टोरी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।