MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने गाया था पहला एलबम, 22 की उम्र में ऐसे बने थे रातों रात स्टार

11 साल की उम्र में पवन सिंह ने गाया था पहला एलबम, 22 की उम्र में ऐसे बने थे रातों रात स्टार

मुंबई. भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। पवन सिंह की किस्मत उनकी गायकी से ही चमकी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था। इस एलबम से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। बिहार के आरा जिला में जन्मे पवन सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह को उनके पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी। लेकिन, 2008 में आए एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' से वो रातों रात स्टार बन गए थे। उनके इस गाने को विदेशों तक में सुना जाता है। ऐसे में पवन सिंह को वो 10 गाने बता रहे हैं, जो रातों रात वायरल हो गए और पवन सिंह स्टार बन गए।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 15 2020, 02:31 PM IST| Updated : Feb 22 2020, 04:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' 2008 में रिलीज किया गया था। इससे उन्हें उनकी अलग पहचान मिली और वो रातों रात स्टार बन गए। पवन सिंह के इस गाने को उनकी 2010 में रवि किशन के साथ आई फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में भी उन पर फिल्माया गया था। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया था। इस गाने के बाद पवन सिंह को फिल्में ऑफर हुई और एक्टर भी बन गए। अब वो अपने हर गानों से धमाल मचा देते हैं।
210
पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना 'छलकता हमरो जवनिया' भी यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था। इस गाने ने रिकॉर्ड भी बनाया था। कोई इवेंट और प्रोग्राम हो उसमें ये गाना ना बजता हो ऐसा नहीं हो सकता है। पवन सिंह का ये गाना वायरल हो जाने के बाद डीजे पर बजाए जाने के लिए लोगों की पहली पसंद हो गया था।
310
निधि झा और पवन सिंह पर फिल्माया गया गाना 'लूलिया का मांगेले' भी खूब वायरल हुआ था। ये गाना इतना वायरल हुआ था कि निधि झा को फैंस लूलिया कहकर ही पुकारने लगे और उन्हें अब इस नाम से भी जाना जाता है। ये गाना पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का है।
410
पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का गाना 'राते दिया बुताके पिया क्या क्या किया' भी रातों रात वायरल हो गया था। इस गाने को यूट्यूब क्वीन आम्रापाली दुबे और पवन सिंह पर फिल्माया गया था। इसमे पवन सिंह ने ही गाया था।
510
भोजपुरी फिल्म 'मैनें उनको सजन चुन लिया' का गाना 'आरा के ओठलाली लगवलु' को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस गाने को काजल राघवानी और पवन सिंह पर फिल्माया गया था। इसे पवन सिंह ने ही गाया था।
610
फिल्म 'मैनें उनको सजन चुन लिया' का गाना 'भतार को भी भूल जाओगी' भी हिट रहा था। इस गाने को पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया था। इस गाने ने भी यूट्यूब पर काफी धूम मचा दी थी।
710
भोजपुरी फिल्म 'सरकार राज' का गाना 'गन्ना बेच के चुम्मा लेब एक लाख में' खूब वायरल हुआ था। इस गाने को काजल राघवानी और पवन सिंह पर फिल्माया गया था।
810
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया गाना 'होठलाली में रोटी बोर के' रातों रात हिट हो गया था। ये गाना फिल्म 'त्रिदेव' का है।
910
फिल्म 'क्रेक फाइटर' का गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' पवन सिंह और निधि झा पर फिल्माया गया था। इस गाने में दोनों स्टार्स के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी।
1010
भोजपुरी फिल्म 'हुकुमत' का गाना 'चोलिए में अटकल प्राण' पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया था। इस गाने ने भी यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved