- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कोई 10वीं तो कोई बस 12वीं पास, भोजपुरी एक्टर- एक्ट्रेस कमाई में हीरो पढ़ाई में ज़ीरो
कोई 10वीं तो कोई बस 12वीं पास, भोजपुरी एक्टर- एक्ट्रेस कमाई में हीरो पढ़ाई में ज़ीरो
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री में तमाम बड़े स्टार्स अब सालाना करोड़ों में कमाई करने लगे हैं। इसमें एक्ट्रेसेस भी पीछे नहीं हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, खेसारी लाल यादव पवन सिंह जैसे मेल एक्टर्स के अलावा मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह जैसी भोजपुरी एक्ट्रसेस भी लगातार अपनी नेटबर्थ बढ़ाती जा रही हैं, एक आम आदमी का एजुकेशन और कमाई को बड़ा गहरा नाता होता है। लेोकिन कारोबार, नेतागिरी एंटरटेनमेंट जैसी इंडस्ट्री में एजुकेशन नहीं बल्कि व्यक्ति का टेलेंट उसकी कमाई का जरिया बनता है। इस खबर में हम आपको भोजपुरी के सुपर स्टार की शिक्षा के बारे में जानकारी देंगे...

भोजपुरी फिल्म उद्योग के कलाकार अपना दायरा बढ़ाते जा रहे हैं । एक्टर और एक्ट्रेसेस अपने फॉलोअर्स को उनके मनमाफिक डांस और एक्टिंग का जलवा दिखाकर अपना जनाधार बढ़ा रहे हैं। धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली ये हीरो पढ़ाई में जीरो हैं। खेसारी और पवन सिंह तो महज़ 10 वीं पास हैं।
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस साल बड़ा कारनामा कर दिखाया है, सपा के गढ़ में उन्होंन सेंध लगाते हुए यहां बीजेपी को सांसद सीट दिला दी है। निरहुआ मात्र 12 वीं तक पढ़ें हैं। वो अब एक्टर सिंगर और सांसद कहलाए जाते हैं।
खेसारी लाल यादव ने तेज़ी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पैठ जमाई है। इस समय खेसारी ही सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस भोजपुरी सुपरस्टर ने महज 10 वीं तक पढ़ाई की है।
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। अक्षरा सिंह बेहतरीन सिंगर भी हैं। पवन सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद उनका पूरा फोकस भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने का है। एक्टिंग में इंटरेस्ट के चलते उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
बीजेपी सांसद और भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक की डिग्री ली है।
भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में आम्रपाली दुबे का नाम टॉप पर रहता है। उन्होंने आर्टस में ग्रेजुएशन किया है। इस समय वो हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज़ में अपनी ज़बरदस्त अदाएं दिखा रही हैं। टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' उन्हें बेहद पसंद किया गया था।
भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे फेमस स्टार रहे रवि किशन बीजेपी सांसद बन चुके हैं। उन्होंने मात्रा बारहवीं तक की ही पढ़ाई की है। हालांकि एक्टिंग और राजनीति में उन्होंने झंडे गाड़े हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस रानी चटर्जी को माधुरी दीक्षित की उपमा दी जाती है, रानी चटर्जी अक्सर अपनी फिटनसको लेकर चर्चा में रहती है, इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। रानी चटर्जी ने राजनीति विज्ञान में बीए किया है।
एक्ट्रेस काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट रही है, हालांकि अब दोनों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है, ऐसा कहा जा रहा है कि इसी मतभेद के चलते काजल राघवानी को संघर्ष2 से बाहर किया गया है। काजल राघवानी ने ग्रेजुएशन किया है।
भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा को पहले अंतरा बिश्वास के नाम से जाना जाता था, वे इस समय हिंदी टीवी इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव हैं। उन्होंने संस्कृत में स्नातक की उपाधि ली है।
खेसारी लाल यादव के साथ अश्लीलता के मुद्दे पर सुर्खियां बटोरने वाले पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं। ये एक्टर, सिंगर महज 10 वीं पास हैं। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है ।
ये भी पढ़ें
50-60 करोड़ फीस लेने वाले इन साउथ के दिग्गजों का नहीं चला बॉलीवुड में जलवा, 3 को छोड़ बाकी सब Flop
तारक मेहता.. की बबिताजी ने बनारसी साड़ी और बालों में गजरा लगा ढाया कहर, क्रेजी हुए फैन्स, PHOTOS
तलाकशुदा अरबाज-मलाइका को साथ देख लोगों को आई इनके बेटे पर दया, बोले- कैसी हो गई बेचारे की जिंदगी
जाह्नवी कपूर ने निक्कर में फ्लॉन्ट की सेक्सी टांगे, मलाइका अरोड़ा ने जिम लुक में ढाया कहर, PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।