MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • States
  • Bihar
  • 9 साल की उम्र में ही जेल गया था ये बाहुबली, कभी ले लिया था घर छोड़कर वैराग्य

9 साल की उम्र में ही जेल गया था ये बाहुबली, कभी ले लिया था घर छोड़कर वैराग्य

पटना (Bihar) । जेल में बंद बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) इस बार भी मोकामा विधानसभा सीट (Mokama Assembly Seat) से चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके हलफना के मुताबिक उनपर 38  क्रिमिनल केस हैं, जो 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा केस वाले प्रत्याशी हैं। बता दें कि लोग कहते हैं कि जब अनंत सिंह 9 साल के थे, तब पहली बार जेल गए थे। हालांकि कुछ दिनों में छूटकर भी आ गए थे। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया, जब उनका इस संसार की मोहमाया से ध्यान उचट गया था और वैराग्य अपना लिया। लेकिन, यहां भी ज्यादा दिन मन नहीं लगा और फिर वापस बिहार आए और फिर छोटे सरकार के रूप में पहचान बना लिए।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 09 2020, 06:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

बताते चले कि अनंत सिंह को जानवरों का भी बहुत शौक है। उनके एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 1.90 लाख रुपए के हाथी, घोड़े, गाय और भैंस हैं। वे साल 2005 में पहली बार पटना से 90 किलोमीटर दूर स्थित मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीतकर विधायक बने थे।  (फाइल फोटो)

 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

अनंत सिंह तीन चुनावों से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं। साल 2015 के चुनाव को उन्होंने जेल में रहकर भी जीता था जिसके बाद उनका वर्चस्व और बढ़ गया था। इस चुनाव में उनके लिए उनकी पत्नी ने वोट मांगे थे, क्योंकि वो तब जेल में बंद थे। (फाइल फोटो)

39

साल 2013 में अनंत चर्चा में आए थे जब उन्होने अपनी मर्सडीज कार छोड़कर बग्घी की सवारी की थी और उसी से विधानसभा पहुंचे थे। पटना की सड़कों पर अनंत ने खुद बग्घी चलाई थी जो वीडियो अभी भी यू-ट्यूब पर काफी पॉपुलर है। (फाइल फोटो)

49


अनंत सिंह की छवि भले ही बाहुबली की हो लेकिन उनके दुश्मनों की फेरहिस्त काफी लंबी है। इस लिस्ट में उनके सगे चाचा से लेकर बिहार के कई नामचीन सफेदपोश तक शामिल हैं। उनपर दो बार जानलेवा हमला भी हो चुका है।
 (फाइल फोटो)

59


बताते चलें कि बाढ़ जिले में अनंत सिंह के घर से एके-47 मिला था। हत्या की साजिश रचने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया था। बाहुबली को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।  (फाइल फोटो)

69


बात अगर अनंत सिंह की संपत्ति की करें तो वो पांच साल में ढ़ाई गुना बढ़ी है। वहीं, उनके पत्नी नीलम देवी की भी संपत्ति पांच साल में ढ़ाई गुना बढ़ गई है। बता दें कि अनंत सिंह यहां से चार बार से विधायक हैं। 2015 में निर्दलीय लड़े थे। इस बार राजद ने उन्हें टिकट दिया है।  (फाइल फोटो)

 

79


साल 2015 में अनंत सिंह के पास 27.99 करोड़ रुपए थे, जो 2020 में बढ़कर 68.55 करोड़ रुपए हो गए। वहीं, पत्नी नीलम देवी के पास साल 2015 में 19.35 करोड़ रुपए थे, जबकि इस समय 48.64 करोड़ रुपए हैं। बता दें कि पांच साल पहले उनके पास 5 लाख के सोने का गहने थे। लेकिन, आज 23.66 लाख का गोल्ड और 3.84 लाख रुपए की चांदी के जेवर हैं। (फाइल फोटो)

89


नीलम देवी के पास 2015 में एक भी गाड़ी नहीं थी। लेकिन अब उनके पास दो एसयूवी हैं। जबकि, अनंत सिंह के पास अभी भी एक स्कॉर्पियो ही है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है।
(फाइल फोटो)

99

साल 2015 में अनंत सिंह के ऊपर 16 क्रिमिनल केस होने की जानकारी दी गई थी। जबकि, इस बार उन्होंने बताया है कि उनके ऊपर 38 मामले चल रहे हैं। इनमें मर्डर, जान से मारने की धमकी देना, किडनैपिंग, हथियार रखना जैसे मामले शामिल हैं। कुछ मामले आर्म्स एक्ट के तहत भी दर्ज हैं। इसके साथ ही तीन मामले आचार संहिता के उल्लंघन के भी हैं।
(फाइल फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Forecast 21 august 2026: बिहार-झारखंड के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Recommended image2
हर बार घर लौटे तो पिता ने खिलाई मिठाई, 14वीं कोशिश में मिली मंजिल… अब हैं Lieutenant
Recommended image3
बिहार में Content Creators की बल्ले-बल्ले! वीडियो बनाओ, 1 लाख तक कमाओ लेकिन शर्त भी है...
Recommended image4
Reels-Video बनाओ, ₹1 लाख कमाओ! बिहार सरकार के इस नए ऐलान से क्रिएटर्स की मौज
Recommended image5
Paper Leak Bihar: पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, छात्रों के मुद्दे पर RJD का जोरदार प्रदर्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved