MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • एग्जिट पोल सच हुए तो तेजस्वी यादव होंगे सबसे युवा CM, आज है बर्थडे,जानिए-क्या करते हैं भाई-बहन,जीजा व मां-बाप

एग्जिट पोल सच हुए तो तेजस्वी यादव होंगे सबसे युवा CM, आज है बर्थडे,जानिए-क्या करते हैं भाई-बहन,जीजा व मां-बाप

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल यदि सही साबित हुए तो तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से सीएम बनेंगे। साथ ही वो 31 साल की उम्र में सीएम बनने वाले देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि इसके पहले एम ओ हसन फारुक, अप्रैल 1967 को मात्र 29 साल की उम्र में पुडुचेरी के सीएम बने थे। हालांकि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जबकि बिहार में इससे पहले सतीश प्रसाद सिंह सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने महज 32 साल की उम्र में जनवरी 1968 को सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 09 2020, 07:27 AM IST| Updated : Nov 11 2020, 10:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

9 नवंबर 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन हैं। उनके पिता व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD President Lalu Prasad Yadav) और पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) का बिहार की राजनीति में बड़ा नाम है। वैसे तो वो एक पारंपरिक गृहिणी हैं। मगर,वो तीन बार सीएम रह चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार में पहली महिला सीएम बनने का भी गौरव प्राप्त किया है।

215

राबड़ी देवी की शादी 1973 में लालू प्रसाद यादव से हुई थी। लालू 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में चुने गए थे। बिहार के सीएम के अलावा यूपीए सरकार के दौरान रेल मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

(फोटो में तेजस्वी यादव)

315

लालू-राबड़ी के दो लड़के और 7 लड़कियां हैं। इस समय पति लालू प्रसाद यादव रांची जेल में जहां बंद हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव आरजेडी की ओर से सीएम फेस हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

(फाइल फोटो)

415


राबड़ी देवी की शादी 1973 में लालू प्रसाद यादव से हुआ। लालू प्रसाद यादव  1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में चुने गए थे। बिहार के सीएम के अलावा यूपीए सरकार के दौरान रेल मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
(फाइल फोटो)

515

लालू प्रसाद यादव साल 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चारा घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण 1997 में इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसी स्थिति में राबड़ी देवी को राजनीति में इंट्री लेनी पड़ी थी।

(फाइल फोटो)

615

राबड़ी देवी का मुख्यमंत्री के तौर पर पहला कार्यकाल 1997 और 1999 के बीच था। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लग गया। फिर, वो दूसरी बार 9 मार्च 1999 से  2 मार्च 2000 तक सीएम रही। इसके बाद सीएम के तौर पर उनका तीसरा कार्यकाल 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक रहा। 

(फाइल फोटो)

715

साल 2005 में वो वैशाली जिले के राघोपुर सीट से विधायक बनीं थी। लेकिन, अगले चुनाव में हार गई। हालांकि 2014 में राजनीति में इंट्री लेते हुए उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव इसी सीट से जीत दर्ज कर डिप्टी सीएम बने थे। वो इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही एग्जिट पोल को देखे तो उनका इस बार सीएम बनना तय है। 

(फाइल फोटो)

815

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सारण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन, हार गईं। वहीं, इसी साल उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने भी महुआ विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई और विधायक बनें और महागठबंधन की सरकार में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी, जो इस बार हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 
(फाइल फोटो)

915

राबड़ी देवी पति लालू प्रसाद यादव के जेल जाने और दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के राजनीति में पैर जमा लेने के बाद उनका साथ देने में जुटी हुई हैं। बता दें कि राबड़ी की सात बेटियों में सबसे बड़ी मीसा भारती हैं, जो इस समय राज्यसभा सांसद हैं। उनके पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार है, जो खुद की कम्पनी चलाते हैं। इनकी दो बेटियां दुर्गा व गौरी और एक बेटा है।

(फाइल फोटो)

1015

दूसरी बेटी रोहिणी हैं। इनकी शादी वर्ष 2002 में बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर में राव रणविजय सिंह के बेटे राव समरेश सिंह से की गई जो कि एक कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। उनके तीन बच्चें हैं और वह परिवार पति और बच्चों के साथ सिंगापुर रहती हैं। (फाइल फोटो)
 

1115

तीसरी पुत्री चंदा यादव की शादी वर्ष 2006 में विक्रम सिंह से हुई, जो इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं।(फाइल फोटो)

1215

चौथीं बेटी रागिनी यादव की शादी साल 2012 में राहुल यादव से हुई, जो सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं। जितेंद्र यादव कुछ समय के लिए कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन, फिर वापस सपा में आ गए हैं।(फाइल फोटो)

1315

राबड़ी देवी की पांचवीं बेटी का नाम हेमा यादव है, जिनकी शादी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में विनित यादव से हुई है। विनित यादव सक्रिय राजनीति में शामिल हैं।(फाइल फोटो)

1415

लालू यादव की छठी बेटी का नाम धन्नु उर्फ अनुष्का राव है, जिनकी शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव के साथ हुई। इनका परिवार हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है।(फाइल फोटो)

1515

लालू यादव की सबसे छोटी बेटी हैं राजलक्ष्मी यादव। इनकी शादी सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है, जो फिलहाल लोकसभा सांसद हैं। इनका परिवार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है।(फाइल फोटो)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved