MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • States
  • Bihar
  • 5 साल में 11 गुना बढ़ी मर्डर केस के आरोपी प्रत्याशी की दौलत, जिसकी हत्या हुई उसकी बीवी के खिलाफ लड़ रहा चुनाव

5 साल में 11 गुना बढ़ी मर्डर केस के आरोपी प्रत्याशी की दौलत, जिसकी हत्या हुई उसकी बीवी के खिलाफ लड़ रहा चुनाव

पटना (Bihar ) । बिहार में रीतलाल (Reetlal) का नाम बाहुबलियों में लिया जाता है, जो डेढ़ माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है और उसके ऊपर इस समय भी हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी जैसे 14 केस चल रहे हैं। इतना ही नहीं पांच साल में उसकी संपत्ति 1.24 करोड़ से बढ़कर 12.03 करोड़ हो गई है। मतलब 10.79 लाख रुपए बढ़ गए, जबकि 2010 से जेल में बंद था। वो इस बार दानापुर विधानसभा सीट (Danapur Assembly Seat) से चार बार विधायक बन चुकी बीजेपी प्रत्याशी आशा देवी (BJP candidate Asha Devi) के खिलाफ आरजेडी से चुनाव लड़ रहा है। बता दें कि यह वही आशा देवी हैं, जिनके पति सत्य नारायण सिंह (Satya Narayan Singh) की हत्या का आरोप रीतलाल पर ही लगा है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 22 2021, 01:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

रीतलाल पटना के कोठवां गांव के रहने वाले हैं। 90 के दशक में पटना से लेकर दानापुर तक उनका वर्चस्व था। बताते हैं कि रेलवे के दानापुर डिवीजन से निकलने वाले हर टेंडर पर उनका कब्जा रहता था। कहा तो यह भी जाता है कि उनके खिलाफ जाने की कोशिश करने वाला जान की कीमत चुकाता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

रीतलाल पहले अपने गांव के मुखिया हुआ करते थे। बताते हैं कि 30 अप्रैल 2003 को जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेल पिलावल-लाठी घुमावल रैली कर रहे थे, इसी दौरान रीतलाल ने खगौल के जमालुद्दीन चक के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह को उनकी ही गाड़ी में गोलियों से भून दिया था, जिनके पत्नी आशा देवी के खिलाफ इस बार चुनाव भी लड़ रहा है।

37

भाजपा नेता की हत्या के बाद रीतलाल तब और सुर्खियों में आ गया जब चलती ट्रेन में बख्यिारपुर के पास दो रेलवे ठेकेदारों की हत्या का आरोप लगा। इसके बाद रीतलाल ने अपने विरोधी नेऊरा निवासी चून्नू सिंह की हत्या छठ पर्व के समय घाट पर उस समय कर दी थी जब वो घाट बना रहे थे।

47

चुन्नू को पुलिस का मुखबिर बताया गया था, जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ उसके पीछे पड़ गई। लेकिन, रीतलाल तक कभी नहीं पहुंच सकी। हालांकि साल 2010 में खुद आत्म समर्पण कर दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ा। वह बीजेपी प्रत्याशी से हार गया। बाद में जेल से ही एमलसी बन गया था। साल 2012 में रीतलाल पर मनी लॉन्ड्र्रिंग का केस भी दर्ज किया गया था।

57

भाजपा नेता की हत्या के बाद वो डॉन के नाम से जाना जाने लगा। इस घटना के बाद उसके गुर्गों ने एकबार फिर शिक्षण संस्थान के मालिक से एक करोड़ रुपए रंगदारी की मांग की थी। बता दें कि ये रंगदारी तब मांगी गई थी, जब वह पटना के बेऊर में जेल में बंद था।

67

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से लड़ रही थीं। भाजपा ने उनके खिलाफ लालू के ही पुराने साथी राम कृपाल यादव को उतारा था। देश भर में जिन सीटों की चर्चा थी उनमें ये सीट भी थी। रीतलाल भी यहां से लड़ने की तैयारी में थे। ऐसे में मीसा की मुश्किले बढ़ गई थी। कहते हैं कि लालू ने रीतलाल से मदद मांगी थी। उन्हें राजद का महासचिव भी बना दिया गया था। हालांकि, उसके बाद भी मीसा यहां से जीत नहीं सकीं थीं।

77

साल 2016 में रीतलाल विधान परिषद से निर्दलीय पर्चा भर दिया और वो जीत भी गए। उस समय जेल में था और इसी साल अप्रैल में जमानत पर रिहा किया गया है।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बिहार में Content Creators की बल्ले-बल्ले! वीडियो बनाओ, 1 लाख तक कमाओ लेकिन शर्त भी है...
Recommended image2
Reels-Video बनाओ, ₹1 लाख कमाओ! बिहार सरकार के इस नए ऐलान से क्रिएटर्स की मौज
Recommended image3
Paper Leak Bihar: पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, छात्रों के मुद्दे पर RJD का जोरदार प्रदर्शन
Recommended image4
Mid-Day Meal: बिहार में बड़ी लापरवाही! मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया डिटर्जेंट, बच्चे अस्पताल में भर्ती
Recommended image5
BPSC Vacancy : बिहार में टीचरों की बंपर भर्ती, जानें 32,388 पदों के लिए कब और कैसे करें अप्लाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved