- Home
- States
- Bihar
- सुपर स्टार बनने के पहले बिहार में भैंस चराते थे खेसारी लाल,घर-घर बेंचते दूध,ऐसे संघर्ष कर हासिल किए मुकाम
सुपर स्टार बनने के पहले बिहार में भैंस चराते थे खेसारी लाल,घर-घर बेंचते दूध,ऐसे संघर्ष कर हासिल किए मुकाम
पटना (Bihar) । बिहार के लाल की बात हो तो भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) नाम जरूर लिया जाता है, जो आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन, सुपर स्टार बनने के पहले उन्होंने बहुत संघर्ष किए थे। वो युवा अवस्था तक बिहार में भैंस चराते थे, फिर दूध घर-घर दूध बेंचते थे। बताते हैं 18 साल की उम्र के बाद बीएसएफ में जाने के बाद नौकरी छोड़ने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते थे, जिसमें उनकी पत्नी हाथ बटाती थी, जबकि उनके पिता चने बेंचते थे। आइये जानते हैं, कैसे गरीबी से लड़ते हुए बिहार के इस लाल ने हासिल किया अपना मुकाम।
| Published : Nov 05 2020, 02:41 PM IST / Updated: Nov 05 2020, 02:51 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
छपरा के रहने वाले खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न यादव है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक बार कपिल शर्मा शो में किया था। वो जब भी अपने संघर्षों के दिनों को याद करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वो बताते हैं कि मैं पहले मिट्टी के घर में रहा करता था।
(फाइल फोटो)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बताते हैं कि जब भी बारिश होती थी तो उनका घर पानी में ढह जाता था। बताते हैं कि जब उनका जन्म हुआ था तब भी उनका घर पानी बह गया था और उन्होंने पड़ोसी के घर में जन्म लिया था। (फाइल फोटो)
बताते हैं कि खेसारी लाल बचपन में भैंस चराते थे और फिर उसका दूध घर-घर बेंचते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में धागा की कटाई करता था। जिसके बाद पापा ने शादी कर दी। खर्चा चलाने के लिए दिल्ली के ओखला के संजय कॉलोनी में लिट्टी की दुकान चलाने लगे। इस काम में पत्नी भी सहयोग करती थी। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला।
खेसारी ने बताया कि इस दौरान बीएसएफ में नौकरी लग गई। मैं कलाकार था मेरा मन नौकरी में नहीं लगता था। नौकरी छोड़कर फिर दिल्ली आ गया। फिर कुछ पैसे बचाकर एलबम निकाला। एक गाने हिट हो गया। आज वो इंडस्ट्री के सबसे अधिक मांग वाले एक्टर बन चुके हैं।
(फाइल फोटो)
खेसारी बताते हैं कि पहली फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रु. मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 40 लाख रु. चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे एक्टर मोटी रकम कमाते हैं।
एक जमाने में वे साइकिल पर चलने के लिए तरस जाते थे। अब उनके पास फॉर्चूनर जैसी लग्जरी कार हैं। इसके अलावा पटना मुंबई में उनका आलीशान घर है। वे शादीशुदा हैं और उनके 2 बच्चे हैं।
(फाइल फोटो)
साल में 5-6 फिल्में करने वाले खेसारी लाल का 11 हजार से 40 लाख तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने यहां तक का सफर तय करने के लिए कड़ी मशक्कत की है। आज वो साल में 12 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।