- Home
- States
- Bihar
- राम मंदिर भूमि पूजन के बाद भक्तों में उल्लास, यूपी से बिहार तक कुछ यूं जलाए गए दीये, मनाई जा रही दीवाली
राम मंदिर भूमि पूजन के बाद भक्तों में उल्लास, यूपी से बिहार तक कुछ यूं जलाए गए दीये, मनाई जा रही दीवाली
अयोध्या (Uttar Pradesh)। आज राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की समाप्ति के साथ ही शाम को एक साथ डेढ़ लाख दीप जगमगाए। दीपों से राम की पैड़ी जगमग हुई। राम की पैड़ी पर बिखर रही अलौकिक छटा के साथ लोगों की भीड़ देखने वाले थी। राम की पैड़ी पर राम भक्तों का तांता लगा रहा। भूमि पूजन के दिन राम भक्तों में गजब का उल्लास में दीपदान कर रहे।अयोध्या धाम के मंदिरों व अलग-अलग स्थानों पर दीपदान हो रहे हैं। बिहार में भी कई दीपावली जैसा नजारा देखने को मिला।

भूमि पूजन की समाप्ति पर हर की पैड़ी पर सवा लाख दीपक जलाए गए।
पटना सिटी के मूर्चा रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास लड्डू बांटते मुस्लिम, हिन्दू, सिख समाज के लोग।
अयोध्या के सरयू नदी के तट पर कुछ इस तरह जलाए गए दीये।
आरएएस प्रमुख मोहन भागवत ने सरयू आरती की। सरयू घाट पर सदानीरा सलिला की आरती हुई।
राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की खुशी में रंगोली बनाती महिला।
अयोध्या में दिखा उत्साह का माहौल। लोगों ने जलाए दीये।
पटना सिटी के सिद्धपीठ श्री छोटी पटनदेवी में राम दरबार की आरती करते भक्त।
पटना सिटी के जल्ला हनुमान मंदिर भगवान श्रीराम की पूजा करते लोग।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।