MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • CM Nitish को मुन्ना बुलाते थे घरवाले, इंजीनियरिंग के बाद की इंटरकास्ट मैरिज, जानिए उनसे जुड़ी 16 खास बात

CM Nitish को मुन्ना बुलाते थे घरवाले, इंजीनियरिंग के बाद की इंटरकास्ट मैरिज, जानिए उनसे जुड़ी 16 खास बात

पटना (Bihar) । बिहार में सात बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार का सोमवार को जन्मदिन है। जिन्होंने पिछले साल ही लगातार 4 बार सीएम बनने रिकॉर्ड बिहार में बनाया। जिनके बारे में हम आपको वो 16 बड़ी बातें बता रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। 

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 01 2021, 12:34 PM IST| Updated : Mar 01 2021, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

नीतीश कुमार के बचपन का नाम था मुन्ना
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को पटना के एक गांव बख्तियारपुर में कविराज राम लखन सिंह और परमेश्वरी देवी के यहां हुआ था। परिवार के लोग उन्हें मुन्ना बुलाते थे।
 

216

एनआईटी पटना से किए हैं इंजीनियरिंग
नीतीश कुमार एनआईटी पटना से इंजीनियरिंग किए हैं। उनके पिता एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और कांग्रेस से जुड़े थे। लेकिन, जब उन्हें कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तो वह जनता पार्टी का हिस्सा बन गए थे।

316

इंटरकास्ट किए थे मैरिज
नीतीश कुमार साल 1973 में इंटरकास्ट मैरिज की थी। वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और जाति के कुर्मी हैं। उनकी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा भी कुर्मी समुदाय से ही आती हैं। बता दें कि बिहार में कायस्थ भी सिन्हा सरनेम लिखते हैं। मंजू कुमारी सिन्हा सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी, जिनका 2007 में निधन हो गया।
 

416

26 साल की उम्र में लड़े थे पहली बार चुनाव
26 साल की उम्र में नीतीश कुमार ने पहली बार 1977 के विधानसभा चुनाव हरनौत सीट से जनता पार्टी के टिकट पर लड़े थे। लेकिन, हार गए। साल 1980 में हरनौत से ही जनता पार्टी (सेक्युलर) के टिकट चुनाव लड़ें। मगर, जीत न सकें। लगातार दो हार के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का मूड बना लिया था। 
 

516

तीसरे प्रयास में बने थे विधायक
बताते हैं कि सरकारी ठेकेदार बनना चाहते थे, इसके लिए प्रयास भी शुरू किए थे, किंतु ऐसा नहीं हुआ और 1985 में तीसरी बार फिर हरनौत सीट से लोकदल ने उन्हें टिकट दे दिया। हालांकि इस बार 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए थे।
 

616

6 बार बने सांसद
साल 1985 में पहली बार विधायक बनने के बाद नीतीश 1989 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वो 6 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। तीसरी बार 1996, चौथी बार 1998, 5वीं बार 1999 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
 

716

सांसद बनते ही बना दिए गए केंद्रीय राज्यमंत्री
पहली बार लोकसभा में पहुंचने पर नीतीश कुमार केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए गए थे। उन्हें भूतल परिवहन और रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, गैसल में हुई एक ट्रेन दुर्घटना के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा से दिया और कृषि मंत्री बने थे। 
 

816

साल 2004 के बाद नहीं लड़े चुनाव
नीतीश कुमार ने अपना आखिरी लोकसभा चुनाव 2004 में लड़ा था। उस चुनाव में नीतीश बाढ़ और नालंदा दो जगहों से खड़े हुए थे। हालांकि, बाढ़ सीट से वो हार गए और नालंदा से जीत गए। ये नीतीश का आखिरी चुनाव भी था। इसके बाद से नीतीश ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
 

916

..जब 7 दिन में ही देना पड़ा था सीएम पद से इस्तीफा
नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से पहली बार 3 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। हालांकि, बहुमत नहीं होने के कारण उन्हें 7 दिन में इस्तीफा देना पड़ा था और राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनीं।

1016

साल 2006 में पहली बार बनें विधान परिषद सदस्य
साल 2006 में नीतीश पहली बार विधान परिषद के सदस्य बने। नवंबर 2005 से लेकर अब तक नीतीश लगातार बिहार के सीएम रहे हैं। हालांकि, मई 2014 से फरवरी 2015 के बीच जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री रहे हैं। साल 2018 में नीतीश तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं और 2024 तक रहेंगे। उन्होंने 1995 के बाद कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।
 

1116

जयललिता का तोड़ चुके है रिकार्ड
साल 2016 में निधन से पहले तक जयललिता अलग-अलग समय में कुल छह बार मुख्यमंत्री रहीं थीं। जिनका रिकार्ड नीतीश कुमार ने सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही पिछले साल नवंबर में तोड़ दिया।

1216

नीतीश कुमार के इकलौते संतान हैं निशांत
सीएम नीतीश कुमार के इकलौते संतान निशांत कुमार हैं, जिनका जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वो शादीशुदा हैं। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। लेकिन, अपने पिता के साथ एक अणे मार्ग में ही रहते हैं और आध्यात्म में रूचि रखते हैं।
 

1316

किसी बैंक में नहीं है फिक्स डिपॉजिट
कैबिनेट विभाग की वेबसाइट पर डाले गए संपत्ति ब्यौरे के मुताबिक नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पास अलग-अलग बैंक खातों में एक करोड़ से ज्यादा नकद और फिक्स्ड डिपॉजिट है। जबकि सीएम नीतीश कुमार के पास किसी भी बैंक में कोई फिक्स डिपॉजिट नहीं है।
 

1416

नीतीश कुमार के पास है ये कार
नीतीश कुमार के पास एक फोर्ड कार है, जिसकी कीमत 11 लाख 32 हजार रुपए है। हालांकि उनके बेटे निशांत के पास पिता की तरह महंगी गाड़ी नहीं है। लेकिन, उनके पास एक हुंडई कार है, जिसकी कीमत 6 लाख 40 हजार रुपए है।
 

1516

पिता से ज्यादा अमीर हैं निशांत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 35000 रुपए कैश है, जबकि बेटे निशांत के पास 28000 रुपए कैश है। लेकिन, पुश्तैनी संपत्ति निशांत के नाम पर अधिक है। बता दें कि साल 2019 संपत्ति के विवरण में नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि उनके पास दिल्ली में एक फ्लैट है, साथ ही उनके पास 16 लाख 28 हजार की चल तथा 40 लाख की अचल संपत्ति है। 

1616

नीतीश कुमार पहनते हैं मोती जड़ी अंगूठी
नीतीश कुमार ने नये साल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था, जिसके मुताबिक उनके पास दो सोने की अंगूठी और एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी है,  जिसकी कुल कीमत 98,000 रुपए हैं, जबकि बेटे निशांत के पास 30 तोला सोना और अन्य कीमती जेवरात हैं. जिनकी कुल कीमत 20,73, 500 रुपए है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved