MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Red Fort Blast
BRICS Summit 2026
Indian-Origin Couple Donation
iPhone Duo Price in India
Top 10 Latest News
Top 10 Latest News
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • States
  • Bihar
  • सारे शहर में छठ पूजा पर चहल-पहल है, लेकिन लालू के घर सन्नाटा...

सारे शहर में छठ पूजा पर चहल-पहल है, लेकिन लालू के घर सन्नाटा...

पटना. कहते हैं कि वक्त बड़ा बलवान होता है! बुरा वक्त कहकर नहीं आता। कभी बिहार की राजनीति में 'ध्रुव सितारा' बनकर चमकने वाले राजद प्रमुख लालू प्रसाद के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। वे जेल में व्याकुल हैं और घर में अशांति है। ऐसा दूसरी साल हो रहा है, जब लालू परिवार छठ पूजा नहीं कर पा रहा है। लालू परिवार की छठ पूजा एक समृद्ध परंपरा की गवाह रही है। लेकिन अब सबकुछ शांत-अशांत-सा है। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में जेल की सजा भुगत रहे हैं। वे बीमार भी हैं। वहीं, उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या के बीच भी रिश्ते ठीक नहीं हैं। लालू परिवार के झगड़े अब चाहरदीवारी से निकलकर बाहर आने लगे हैं। लालू प्रसाद यादव का परिवार पूरे विधि-विधान से छठ पूजा करता रहा है। उनके घर की छठ पूजा मीडिया के मार्फत पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रहती थी। आज घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। छठ पूजा से जुड़ीं कुछ पुरानी तस्वीरों के जरिये याद करते हैं लालू के परिवार की मौजूदा कहानी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 01 2019, 01:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
गुरुवार से नहाय-खाय की परंपरागत विधि के साथ छठ पूजा का पर्व शुरू हुआ। बिहार और झारखंड में यह पर्व व्यापकस्तर पर मनाया जाता है। राजद प्रमुख लालू और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पर हर साल छठ पूजा पर बड़ा आयोजन होता रहा है। लेकिन यह दूसरा साल है, जब उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लालू प्रसाद यादव जेल में बंद हैं। ढलती उम्र और परिवार में बढ़ती कलह ने इस कपल को और ज्यादा तोड़ दिया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
हालांकि राबड़ी देवी छठ पूजा न मनाने की वजह व्यक्तिगत कारण बताती हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए राबड़ी देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप कुछ दिनों से पटना से बाहर हैं। वहीं उनकी सेहत भी ठीक नहीं है। हालांकि इसके पीछे की एक बड़ी वजह लालू का जेल में होना और तेजप्रताप-ऐश्वर्या के बीच तलाक की जिद भी माना जा रहा है।
37
राबड़ी देवी ने आखिरी बार 2015 में भव्य तरीके से अपने घर पर छठ पूजा रखी थी। इसके बाद ऐसा आयोजन नहीं हुआ। इसमें लालू के अलावा पूरा परिवार एक साथ मौजूद था। लालू परिवार ने घर के अंदर बने कुंड में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया था। तब राबड़ी, लालू, तेज, तेजस्वी, मीसा भारती सहित पूरे परिवार में गजब उत्साह था। लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता।
47
लालू यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले पर छठ पूजा के दौरान उत्सवी माहौल देखने को मिलता था। यहां मीडिया का जमघट लगा रहता था। वहीं लोग भी इस छठ पूजा को देखने पहुंचते थे। अब सर निराश हैं। लालू का परिवार भी खुश नहीं है।
57
तेजस्वी यादव पिछले 10 दिनों से दिल्ली में हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में हुए विधानसभा के उपचुनाव में राजद को 2 सीटें मिली हैं। लालू-राबड़ी के दामाद चिरंजीव राव भी हरियाणा में रेवाड़ी से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भी नंबे समय से पटना नहीं आई हैं। लालू यादव के परिवार के करीब मानते हैं कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के विवाद के कारण भी छठ पूजा पर असर पड़ा है।
67
चारा घोटाले में सजा भुगत रहे लालू प्रसाद यादव की तबीयत भी इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। वहीं राबड़ी देवी को भी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है। वे लगातार खड़ी नहीं रह पातीं।
77
उल्लेखनीय है कि वर्ष, 2015 में बिहार में महागठबंधन की सरकारी बनी थी। इसमें तेजप्रताप और तेजस्वी दोनों मंत्री थे। उस दौरान लालू के घर पर भव्य तरीके से छठ पूजा मनाई गई थी। लेकिन 2016 में राबड़ी की तबीयत ठीक नहीं थी, लिहाजा छठ पूजा नहीं हुई। 2017 में लालू प्रसाद यादव ने खुद कहा था कि वह छठ पूजा नहीं करेंगे। 2017 में उनके यहां सामान्य तरीके से छठ पूजा हुई थी। (सभी फोटोज पुरानी छठ पूजा के हैं)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Saharsa Airport: बिहार के इस इलाके को मिलेगी नई उड़ान! सरकार दे रही 12 एकड़ जमीन, एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट
Recommended image2
नई SUV को चोरों से बचाने का गजब जुगाड़! क्रेन से सीधे 2nd फ्लोर की छत पर पहुंचा दी कार
Recommended image3
Bihar Viral Video: बिहार बस में खिड़की वाली सीट पर बवाल, 'सिविक सेंस' सिखा रही महिला हुई ट्रोल
Recommended image4
Bihar Floods: पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Recommended image5
Reel के लिए Vande Bharat पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिलों में बने ‘हॉटस्पॉट’, 5 दिन में 134 गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved