- Home
- States
- Bihar
- पिता ने कहा- मेरी बेटी का अपहरण हो गया, तभी प्रेमी के साथ वायरल तस्वीर देख हर किसी ने पकड़ा माथा
पिता ने कहा- मेरी बेटी का अपहरण हो गया, तभी प्रेमी के साथ वायरल तस्वीर देख हर किसी ने पकड़ा माथा
बांका(Bihar). बिहार के बांका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर दिया कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की छानबीन शुरू ही की थी तभी उसकी प्रेमी के साथ उसकी ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं कि परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी माथा पकड़ लिया। दरअसल ये तस्वीरें कथित तौर पर अपहरण की गई लड़की की शादी की थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था।

पूरा मामला बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार का है। पुनसिया बाजार के रहने वाले सुबोध कुमार थाने पहुंचे और उन्होंने लिखित तौर पर शिकायत की कि उसकी बेटी रिया का अपहरण बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी के रहने वाले राजा कुमार द्वारा कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी।
पुलिस ने जांच आगे ही बढ़ाई थी कि तभी अचानक पुलिस को रिया और उसके प्रेमी की ऐसी तस्वीरें मिलीं जिसे देखकर पुलिस भी आवाक रह गई। दरअसल रिया और उसके प्रेमी राजा ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के साथ ही लकड़ी और लडके के कुछ रिश्तेदारों के पास भेजी गई थीं।
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करने का प्रयास कर रहे थे। मगर घरवालों को मंजूर नहीं था औरवह इसका विरोध कर रहे थे।
गौरतलब है कि करीब 2 माह पूर्व इसी लड़के के छोटे भाई ने ही पुनसिया बाजार के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। सुबोध कुमार की मानें तो उनकी 18 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी घर का सामान लेने के लिये बीते शुक्रवार को पुनसिया बाजार निकली जो देर रात तक नहीं लौट पायी थी।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।