- Home
- States
- Bihar
- गजब लव स्टोरीः शादी तय होते ही फरार हो गईं दो सहेलियां, हेयर कट कटवा एक बनी प्रेमी-दूसरी प्रेमिका
गजब लव स्टोरीः शादी तय होते ही फरार हो गईं दो सहेलियां, हेयर कट कटवा एक बनी प्रेमी-दूसरी प्रेमिका
मुजफ्फरपुर (Bihar) । पढ़ाई के दौरान सहेली बनी दो लड़कियां अब साथ-जीने मरने की कसमें खा रही हैं। परिवार वालों ने शादी तय की तो फरार हो गई। हालांकि सप्ताहभर बाद मिलीं। लेकिन, पुलिस के सामने समलैंगिकता (homosexuality) कानून की बात कर रही हैं और चार साल से रिलेशनशिप में होने का दावा कर रही हैं। जिसे लेकर पुलिस और परिवार के लोग परेशान हैं। बता दें कि दोनों ग्रेजुएशन की छात्राएं हैं। इसमें एक ने लड़कों जैसी वेषभूषा में रहती है।
| Published : Oct 13 2020, 11:55 AM IST / Updated: Oct 13 2020, 12:32 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सदर थाना के गोबरसही की दो लड़कियां 10वीं कक्षा से ही साथ में पढ़ती आ रही थीं। दोनों में गहरी दोस्ती थी। उन्होंने इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन में एक साथ एक कॉलेज में एडमिशन कराया।
बचपन की यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। इनमें एक ने तो लड़कों जैसा लुक बना लिया। फिर, दोनों एक दूसरे के साथ चार साल रिलेशनशिप में रहने लगी और साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी।(प्रतीकात्मक फोटो)
प्रेमिका के परिवार वालों ने बेटी के बढ़ी होने पर उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जानकारी होने पर 6 अक्टूबर को दोनों घर से कॉलेज के बहाने निकलीं और बस पकड़ कर फरार हो गईं।
परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना सदर थाने को दी। इसी बीच दोनों का लोकेशन दरभंगा में मिला। जहां दोनों को एक कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस के सामने दोनों पति-पत्नी के रूप में जीने मरने की कसमें खा रही हैं।(प्रतीकात्मक फोटो)
परिजन इस घटना के बाद से बदहवास हैं तो पुलिस भी इस अजीब रिश्ते का हल तलाशने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि कानून के लिहाज से जो जायज होगा वो कार्रवाई की जाएगी। (प्रतीकात्मक फोटो)