MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sashakt Behna Utsav Yojana
National Teachers Awards 2026
Kal Ka Rashifal
Toxic Advance Booking
7 Dogs Box Office Collection
Raksha Bandhan Decoration Ideas
Awarapan 2 Box Office Collection
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Bihar
  • इन IAS और IPS के लिए बेहद स्पेशल है Valentine Day, आज के ही दिन पूरी हुई थी अनोखी लव स्टोरी, देखिए तस्वीरें

इन IAS और IPS के लिए बेहद स्पेशल है Valentine Day, आज के ही दिन पूरी हुई थी अनोखी लव स्टोरी, देखिए तस्वीरें

पटना (बिहार). आज वेलेंटाइन डे (Valentine Day) है, यानि प्यार का इजहार करने वालों का स्पेशल दिन। 14 फरवरी का दिन एक कपल के लिए बेहद खास होता है। मोहब्बत करने वालों को तो इससे अच्छा और खूबसूरत कोई दिन ही नहीं, क्योंकि वह एक दूसरे के सामने दिल की बात कहते हैं। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी तेज तर्रार IPS अधिकारी की लव स्टोरी के बारे में जो कई प्रेमी जोड़े के लिए प्रेरित करती है। जानिए IPS अफसर के लिए यूं स्पेशल बना Valentine Day...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 14 2022, 12:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बिहार कैडर की आईपीएस नवजोत सिमी की। जिनकी जिंदगी में आज का दिन यानि वेलेंटाइन डे बहुत ही मायने रखता है। क्योंकि इसी दिन उन्होंने आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला के साथ 14 फरवरी 2020 पर शादी की थी। सोशल मीडिया पर इनकी लव स्टोरी खूब चर्चा में रही थी।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

बता दें कि आईपीएस नवजोत के पति तुषार को बंगाल कैडर के साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जबकि नवजोत बिहार कैडर की अधिकारी हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर नवजोत ने पटना से हावड़ा जाकर तुषार के ऑफिस में शादी की थी।

37

इन अफसरों की शादी की खास बात ये थी कि दोनों की शादी में कोई खर्चा नहीं हुआ था, क्योंकि उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। वह भी तुषार सिंगला के दफ्तर में, इस मौके पर सिर्फ कुछ गिने-चुने लोग ही मौजूद थे। दोनों से सोचा था कि शादी का फंक्शन बाद में कर लिया जाएगा। लेकिन अपने काम में बिजी रहने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
 

47


बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली आईपीएस नवजोत सिमी का जन्म  21 दिसम्बर 1987 को हुआ है। वह बिहार कैडर से साल 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने देश के सबसे बड़े एक्जाम को क्लियर करते हुए 735वीं रैंक हासिल की थी।
 

57

आईपीएस नवजोत अक्कर अपने काम और लुक्स के लिए भी काफी चर्चित रहती हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके काम की तारीफ कर चुके हैं। साथ ही नवजोत आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी और पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 

67

तुषार के पिता नहीं हैं। वह अपनी मां के साथ हावड़ा में रहते हैं, जबकि नवजोत के पिता बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक हैं। शादी में उनके माता-पिता दोनों शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार यह शायद पहला मौका है, जब किसी एसडीओ कार्यालय में शादी रचाई गई हो। 

77

बता दें कि पिछले साल हैदराबाद की सरदार वल्‍लभभाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान पीएम मोदी ने आईपीएस डॉ. नवजोत सिमी से बातचीत की थी। इस दौरान पीएम ने उनसे कहा था कि आप तो डेंटिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन दुश्मनों के दांत खट्टे करने काम कैसे चुना? पीएम का जबाव देते हुए सिमी बोलीं कि वह इस फील्ड में रहकर अच्छे से दोनों सेवा कर पाएंगी। जब पीएम ने उनसे कहा कि बेटियों की भागीदारी को लेकर उनके सुझाव और अनुभव जानना चाहा। इस पर सिमी ने बताया कि वे ट्रेनिंग के दौरान बच्चियों से मिलीं। वे बच्चियां पढ़ने को लेकर उत्साहित थीं। सिमी ने कहा कि वे महिलाओं के लिए जो संभव हो सकेगा, जरूर करेंगी।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar Education: 9वीं से NEET-JEE तक तैयारी होगी आसान, अब रात में भी मिलेगा टीचर!
Recommended image2
Bihar Floods: बिहार में गंगा का रौद्र रूप! दानापुर में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कई इलाकों में कटाव से हड़कंप
Recommended image3
Weather Update 24 August 2026: बिहार-झारखंड में बारिश का बड़ा अपडेट, इन जिलों में गरज-चमक के आसार
Recommended image4
Reservation Controversy: ‘आरक्षण खैरात नहीं...’ चिराग पासवान के इस बयान से गरमाई सियासत, जानिए क्या कहा
Recommended image5
Reshuffle: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दर्जनों IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved