MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बिहार के इस लड़के ने 60 बार फेल होकर भी ले ली थी सरकारी नौकरी, लोग एक बार में ही टूट जाते हैं

बिहार के इस लड़के ने 60 बार फेल होकर भी ले ली थी सरकारी नौकरी, लोग एक बार में ही टूट जाते हैं

पटना। किसी परीक्षा में एक दो बार फेल होने के बाद अच्छे अच्छों का हौसला टूट जाता है। लेकिन बिहार के एक लड़के की कहानी इससे बिल्कुल अलग और लगभग हैरान करने वाली है। ये लड़का एक दो बार नहीं बल्कि 60 बार फेल हुआ। मगर सरकारी नौकरी पाने की जिद ऐसी थी कि उसे लेकर ही माना। 

2 Min read
Author : Anuj Shukla
| Updated : Jan 11 2020, 12:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये कहानी बिहार में मधुबनी के सुभाष गुप्ता की है। सुभाष इस वक्त भारतीय रेलवे में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। लेकिन ये मुकाम पाने के लिए सुभाष ने पहाड़ जैसा धीरज दिखाया। उन्हें सरकारी नौकरी चाहिए थी। इसके लिए सुभाष करीब पांच दर्जन प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठे। जिसमें बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाएं शामिल थीं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद आखिर में निराशा ही हाथ लगती थी। सुभाष के पिता छोटी दुकान चलाते थे और मां घर संभालती थीं। बचपन से पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार थे तो मां बाप को लगता था कि बेटा कुछ बनकर सपने पूरा करेगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
सुभाष के घरवालों को लगता था कि बुद्धिमान और मेहनतकश सुभाष पढ़ लिखकर कोई बढ़िया नौकरी करेंगे और घर परिवार का नाम रौशन करेंगे। सुभाष को अच्छे कॉलेज में दाखिला भी दिलवाया गया। 12वीं के बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई खत्म की।
36
पढ़ाई लिखाई के दौरान ऐसा वक्त भी आया जब सुभाष के पिता का निधन हो गया। घर में सबकुछ अस्त व्यस्त नजर आने लगा। पिता के निधन के बाद सुभाष ने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला। लेकिन सुभाष का संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ था।
46
इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद भी सुभाष को कोई ढंग की नौकरी नहीं मिल रही थी। उन्हें चेन्नई जाकर एक और कोर्स करना पड़ा। हालांकि इस कोर्स के बाद भी जो नौकरी मिली उसमें महज 7 हजार रुपये तक की सैलरी थी। सुभाष ने कुछ दिन नौकरी की मगर ये उनका सपना नहीं था। वो सबकुछ छोड़छाड़ कर घर आ गए।
56
घर वापस आकर सुभाष कोचिंग पढ़ाने लगे। यहीं उन्होंने तय किया कि वो सरकारी नौकरी करेंगे। इसके लिए उन्होंने बैंकिंग और रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न को समझा। सुभाष कई प्रतियोगी परीक्षाएं देते रहे और फेल होते गए। लेकिन कभी हौसला नहीं टूटने दिया। आखिर में उनका सिलेक्शन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एनटीपीसी में हो गया और उन्हें वो मुकाम मिल गया जिसकी उन्हें तलाश थी।
66
सुभाष की कहानी किसी भी छात्र के लिए प्रेरक है।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Anuj Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMD Heatwave Forecast: यूपी से बिहार तक आग उगलता मौसम, 47°C तक पहुंचेगा पारा! जानिए कहां बारिश-तूफान और कहां सबसे ज्यादा गर्मी
Recommended image2
IMD Heatwave Forecast: यूपी के कई शहर 47°C पर, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी तपिश का कहर, जानिए आज का पूरा वेदर फोरकास्ट
Recommended image3
Viral Video: बिहार का वीडियो देख भड़के लोग, ट्रक पर लगी महिलाओं की तस्वीरों को चाट रहा था शख्स
Recommended image4
IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल
Recommended image5
Prashant Kishor: पटना का घर छोड़कर अब चुनाव तक कौन से आश्रम में रहेंगे पीके?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved