MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • सावधान! 31 मार्च आखिरी तारीख, नहीं कराया ये काम तो बंद हो सकता है फ्री राशन!

सावधान! 31 मार्च आखिरी तारीख, नहीं कराया ये काम तो बंद हो सकता है फ्री राशन!

Bihar Ration Card E-KYC: राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है। राज्य में करीब 1.5 करोड़ लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। सरकार ने अंतिम तारीख 31 मार्च तय की है, वरना भविष्य में राशन मिलने में परेशानी हो सकती है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 08 2026, 04:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
31 मार्च तक करा लें ई केवाईसी, नहीं तो रुक सकता है राशन
Image Credit : ANI

31 मार्च तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो रुक सकता है राशन

बिहार में राशन कार्ड रखने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो अब ज्यादा समय नहीं बचा है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि सभी लाभुकों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना आगे चलकर सरकारी राशन मिलने में दिक्कत आ सकती है। बिहार सरकार ने इसके लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। यानी जिन लोगों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके पास अब कुछ ही दिन का समय बचा है।

25
क्यों जरूरी है राशन कार्ड की ई-केवाईसी
Image Credit : Gemini AI

क्यों जरूरी है राशन कार्ड की ई-केवाईसी

सरकार का कहना है कि ई-केवाईसी कराने का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी राशन का फायदा सही लोगों तक पहुंचे। कई बार ऐसा देखा गया है कि एक ही कार्ड पर गलत या फर्जी नाम जुड़े रहते हैं या फिर ऐसे लोग भी सूची में बने रहते हैं जो अब पात्र नहीं हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन को सही लाभुक तक पहुंचाने के लिए यह वेरिफिकेशन जरूरी किया गया है।

Related Articles

Related image1
चिता से निकाली हड्डियां, वहीं बैठकर करने लगा तंत्र…मेरठ के श्मशान में जो दिखा, उससे दहल गए लोग
Related image2
1 अप्रैल से बदल जाएगा जमीन की रजिस्ट्री का नियम, प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें पूरा Rule
35
बिहार में कितने लोगों ने अभी तक नहीं कराया केवाईसी
Image Credit : our own

बिहार में कितने लोगों ने अभी तक नहीं कराया केवाईसी

राज्य में कुल करीब 8 करोड़ 20 लाख राशन कार्ड लाभार्थी हैं। लेकिन इनमें से अभी भी करीब डेढ़ करोड़ लोगों का ई-केवाईसी बाकी है। सरकार ने पहले इसकी अंतिम तारीख 15 फरवरी रखी थी। बाद में इसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया और अब एक बार फिर बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि कई लोग जानकारी की कमी या राज्य से बाहर रहने की वजह से यह काम समय पर नहीं कर पा रहे हैं।

45
इन जिलों में सबसे धीमी है ई-केवाईसी की रफ्तार
Image Credit : our own

इन जिलों में सबसे धीमी है ई-केवाईसी की रफ्तार

राज्य के कुछ जिलों में यह काम अभी काफी पीछे चल रहा है। जिन जिलों में ई-केवाईसी की गति धीमी बताई जा रही है, उनमें शामिल हैं:

  • वैशाली
  • सिवान
  • सीतामढ़ी
  • औरंगाबाद
  • समस्तीपुर
  • पूर्वी चंपारण
  • दरभंगा
  • पश्चिम चंपारण
  • अररिया

इन जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द सभी राशन कार्डधारियों का वेरिफिकेशन पूरा कराया जाए।

बिहार के लाखों लोग काम के लिए दिल्ली, मुंबई या दूसरे शहरों में रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। ई-केवाईसी कराने के लिए आपको अपने गांव या बिहार लौटने की जरूरत नहीं है। आप देश के किसी भी राज्य में अपनी नजदीकी राशन दुकान पर जाकर सिर्फ अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। इससे बाहर काम करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

55
राशन कार्ड में चल रही बड़ी जांच
Image Credit : Asianet News

राशन कार्ड में चल रही बड़ी जांच

राज्य में राशन कार्ड की सूची को साफ करने का काम भी चल रहा है। जांच में अब तक 57 लाख कार्डधारक संदिग्ध पाए गए हैं। इन लोगों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी जा रही है। जिन लोगों की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, उनमें से करीब 33 लाख लोगों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद सिर्फ इतना है कि राशन योजना का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो देर न करें। 31 मार्च से पहले अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करा लें। ऐसा करने से भविष्य में राशन मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और आपका नाम सूची में सुरक्षित रहेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
बिहार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Israel-Iran War: लेबनान के बेरूत में इज़राइली एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत-ईरानी F-14 जेट तबाह
Recommended image2
Now Playing
Nitish Kumar के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल, बताया क्या है सबसे बड़ी जिम्मेदारी
Recommended image3
Now Playing
America हमले के बीच Irani जहाज़ की SOS Call पर India ने क्या किया? Dr. S Jaishankar ने दिया जवाब
Recommended image4
1 अप्रैल से बदल जाएगा जमीन की रजिस्ट्री का नियम, प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें पूरा Rule
Recommended image5
बहरीन में US Navy Fifth Fleet पर ईरान का बड़ा हमला, IRGC की कार्रवाई में 21 सैनिकों की मौत
Related Stories
Recommended image1
चिता से निकाली हड्डियां, वहीं बैठकर करने लगा तंत्र…मेरठ के श्मशान में जो दिखा, उससे दहल गए लोग
Recommended image2
1 अप्रैल से बदल जाएगा जमीन की रजिस्ट्री का नियम, प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें पूरा Rule
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved