45 की मां और 22 की बहन, दोनों की हालत देखकर बेहोश हुआ युवक
पटना से सटे दानापुर में शनिवार को मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। दोनों के शव दो दिनों से घर में पड़े हुए थे। रांची में रहने वाला उनका बेटा जब घर आया, तब घटना का पता चला।
13

पटना. शनिवार को पुलिस ने दानापुर के अखाड़ा रोड स्थित गवताल इलाके में 45 वर्षीया सीमा देवी और उनकी 22 वर्षीया बेटी तिलोत्मा की रक्तरंजित लाश बरामद की है। दोनों के हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। महिला को बेटा रांची में रहता है। वो दिनों से घर पर फोन लगा रहा था। लेकिन जब फोन नहीं उठाया गया तो वो शनिवार को रांची से पटना पहुंचा। उने देखा कि मां और बहन के खून से लथपथ शव अलग-अलग कमरे में पड़े हुए थे।
23
तिलोत्मा का अपने पति मुकुल से विवाद चल रहा है। वो उसके साथ नहीं रहती। पुलिस को आशंका है कि मुकुल ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया। वो घटना के बाद से ही लापता है। जांच-पड़ताल से पता चला है कि मुकुल 25 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे तिलोत्मा से मिलने आया था। अगले दिन वो चला भी गया था।
33
एसपी पटना वेस्ट अभिनव कुमार ने बताया कि मृतका का बेटा ऋषिकेश जब घर पहुंचा, तो बाहर से लॉक लगा हुआ था। जब वो घर के अंदर दाखिल हुआ, तो मां-बहन की लाश देखकर बेहोश हो गया।
Latest Videos