आसमान से टपका 15 किलो का रहस्यमयी पत्थर, बना दिया 6 फीट का गड्ढा
बिहार के मधुबनी जिले में आसमान से एक रहस्यमयी पत्थर गिरने का मामला सामने आया है। पत्थर पर चुंबक चिपक जाता है। 15 किलो वजनी पत्थर को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा।
14

मधुबनी. घटना सोमवार दोपहर करीब 12 मधुबनी जिले के कौरियाही-ककहिया क्षेत्र की है। वहां खेत में काम कर रहे किसानों ने अचानक आसमान से एक पत्थर गिरते देखा। किसानों के मुताबिक, एक तेज आवाज के साथ पत्थर धड़ाम से खेत में गिरा। इसके बाद धुआं निकलने लगा। कहा जा रहा है कि पत्थर गिरने से करीब 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। यह देखकर किसान वहां से भाग खड़े हुए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैलती गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद लौकही थाने को फोन लगाया गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने पत्थर जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
34
कलेक्टर कपिल अशोक ने बताया कि पत्थर का वजन करीब 15 किलो है। इसे जिला कोषागार में रखा गया है। विभागीय निर्देश के बाद इसे फिजिकल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा।
44
भू-विशेषज्ञ डॉ. शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि इस तरह की घटना मामूली बात नहीं होती। जहां बादल फटने की आशंका होती है, वहीं ऐसी घटनाएं होती हैं। हालांकि वे मानते हैं कि पत्थर के चुंबकीय गुण हैरान करते हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos