फेसबुक पर आग की तरह फैली थी लड़की के बैग से कंडोम निकलने की बात!
JNU की छात्रा नेता शेहला राशिद पर लोकसभा इलेक्शन के दौरान फेसबुक पर अश्लील कमेंट्स किए गए थे। वे बेगूसराय से CPI के प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार का प्रचार करने गई थीं।
14

बिहार. लोकसभा चुनाव के दौरान बेगूसराय में CPI प्रत्याशी कन्हैया कुमार का प्रचार करने गईं शेहला राशिद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला फिर गर्मा गया है। शेहला जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्र नेता हैं। दिल्ली की एक सामाजिक कार्यकर्ता जेना यमन ने थाने में शेहला पर भद्दे कमेंट्स करने वाले 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
जेना यमन ने ई-मेल के जरिये आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है। दरअसल, अप्रैल में जब शेहला कन्हैया का प्रचार करने बेगूसराय गई थीं, तब बेगूसराय वेबसाइट के पेज पर उनके खिलाफ कमेंट्स किए गए थे। FIR में जिन 16 लोगों को नामजद कराया गया है, वे हैं-केशव भारद्वाज, रोशन राज, मनीष कुमार, रितेश झा, ज्योति, एवी विपिन शर्मा, कन्हैया सिंह, राहुल शर्मा, वेंकटेश कुमार सिंह, एस पुरोहित, मंजेश पुरोहित, मंतोष कुमार शांडिल्य, विनोद कुमार मंडल, मुख्तार सिंह और चौकीदार नीतीश और एक अन्य।
34
यह है विवाद: विवाद की शुरुआत शेहला के एक वीडियो से हुई थी। वीडियो अप्रैल का बताया जाता है। इसमें शेहला कहते सुनी गई थीं कि, 'हिंदू हो या मुसलमान, सारे अमीर व्यक्ति शाम को होटल में बैठकर एक साथ बीफ खाते हैं और दारू पीते हैं।' इस वीडियो के बाद शेहला के खिलाफ कई लोग सामने आ गए थे।
44
बेगूसराय वेबसाइट के फेसबुक पेज पर कुछ लोगों ने टिप्पणी करते हुए लिखा था कि, बेगूसराय में पुलिस की जांच में शेहला रशीद के बैग से मिले कंडोम। ये कन्हैया के लिए वहां प्रचार करने गई हैं या चुनावी खर्च निकालने। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी कि वीडियो शेहला का है या नहीं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos