MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Bihar
  • ट्रेनें फूंकी, भाजपा दफ्तर जलाया, शहर-शहर मचाया कोहराम, 10 तस्वीरों में देखें 'अग्निपथ' पर जलता बिहार

ट्रेनें फूंकी, भाजपा दफ्तर जलाया, शहर-शहर मचाया कोहराम, 10 तस्वीरों में देखें 'अग्निपथ' पर जलता बिहार

पटना : केंद्र सरकार की सेना में नई भर्ती स्कीम अग्निपथ के खिलाफ तीसरे दिन पूरा बिहार हिंसा की चपेट (Agnipath protest in Bihar) में रहा। विरोध-प्रदर्शन की आग कुछ यूं लगी कि पूरा प्रदेश ही इसकी आगोश में दिखाई दिया। शुक्रवार को लखीसराय (Lakhisarai) में जनशताब्दी एक्सप्रेस में आग लगा दी गई। इसमें जलने से एक 25 साल के युवक की मौत हो गई। दिनभर में 9 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया तो सड़क से रेलवे ट्रैक तक जाम रहा। हर तरह विरोध-प्रदर्शन, नारेबाजी और पथराव ही दिखाई पड़ रहा है। रेलवे को काफी नुकसान पहुंचा है तो आवागमन बाधित होने से आमजन को भी काफी परेशानी हुई है। 'अग्निपथ' की आग में जलते बिहार की 10 तस्वीरें...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 17 2022, 04:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

प्रदेश में पटना समेत 25 जिलों में जमकर बवाल मचा है। दानापुर से लेकर लखीसराय रेलवे स्टेशन पर आगजनी की गई है। इसकी चपेट में करीब आधा दर्जन रेलवे स्टेशन हैं। 9 ट्रेनें फूंक दी गई हैं। पुलिस पर भी हमला किया गया है। कहीं-कहीं प्रदर्शन रोकने पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह से ही ट्रेनों को युवाओं ने निशाना बनाया। समस्तीपुर में दो, लखीसराय में दो, दानापुर, फतुहा, सुपौल और आरा में एक-एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया। नालंदा, बक्सर समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर भी आगजनी की गई।

310

इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में भी बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने आग लगा दी। एसी कंपार्टमेंट समेत चार कोच आग की लपटों में जलकर खाक हो गए। आग बुझाई गई लेकिन कुछ भी बचा नहीं। काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही  है।

410

समस्तीपुर में भी जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आगजनी की गई। हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया गया। सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर जमकर बवाल कटा। कई ट्रेनें बवाल को देखते हुए रद्द कर दी गईं।

510

आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर तो लूटपाट की भी खबर मिली है। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में उपद्रवी पहुंच गए और स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से करीब तीन लाख कैश भी लूट लिए। बेतिया में पैसेंजर से मारपीट भी की गई है।

610

उपद्रव की आग उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर तक भी पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और दोनों घरों पर हमला कर दिया गया। बीजेपी विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर भी पत्थरबाजी की गई। सासाराम-मधेपुरा में भाजपा दफ्तर ही फूंक दिया।

710

रेलवे स्टेशन ही नहीं सड़क पर भी संग्राम देखने को मिला सासाराम में टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की गई और आग भी लगाई गई। हंगामा और बवाल बढ़ता देख पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी। खबर है कि पुलिस ने कई राउंड फायर  किए तब जाकर उपद्रवी वहां से भागे।

810

नालंदा में नेशनल हाइवे-20 पर दिनभर प्रदर्शनकारी जुटे रहे। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी फाटक पर ट्रैक पर कब्जा जमाया तो हाइवे जाम कर आगजनी की। दोनों तरफ से आवाजाही प्रभावित होने से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।

910

मुंगेर में भी सुबह से ही अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए। उन्होंने कृष्ण सेतु पुल को जाम कर दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बवाल काटा। यहां से खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, और पटना को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरर ठप रही।

1010

जिन जिलों में अग्निपथ की आग पहुंची है, उनमें बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जमुई, रोहतास, नवादा, सीतामढ़ी, बेतिया, शेखपुरा, सीवान, बगहा, जहानाबाद, पटना- बिहटा, बेगूसराय, वैशाली, औरंगाबाद, खगड़िया, मधेपुरा और सुपौल शामिल है।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Recommended image2
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म
Recommended image3
Jan Suraj MLC Election: बिहार विधान परिषद में प्रशांत किशोर की पार्टी की एंट्री, कांग्रेस को बड़ा झटका
Recommended image4
MLC कैसे बनते हैं, कितनी मिलती है सैलरी? विधायक से कितना अलग होता है रुतबा!
Recommended image5
‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में खरगे के बयान से मचा हंगामा, PM मोदी को क्यों बोल गए ऐसा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved