MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बिहार की ग्रेजुएट चायवाली क्यों फूट-फूटकर रोई, इनकी दुकान पर चाय पीने आते हैं मंत्री से एक्टर तक

बिहार की ग्रेजुएट चायवाली क्यों फूट-फूटकर रोई, इनकी दुकान पर चाय पीने आते हैं मंत्री से एक्टर तक

पटना. बिहार में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता को हर कोई जानता है। वह राजधानी पटना में चाय का स्टॉल लगाती है, लेकिन दो दिन पहले गुरुवार को नगर निगम टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका का स्टाल जब्त किया था। स्टॉल हटाए जाने से दुखी प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोई थी, वह गुहार लगाती रही लेकिन निगम टीम नहीं मानी। वो रोते हुए बोली- मैंने अपनी मेहनत से स्टॉल लगाया था। आज इसको उठाकर ले गए। सरकार हमें एक जगह दे, जहां हम अपना स्टॉल लगा सके।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 19 2022, 12:18 PM IST| Updated : Aug 19 2022, 05:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

अपने स्टॉल को लेकर प्रियंका ने राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिली थी। इसके बाद  स्टाल को नगर निगम ने वापस लौटा दिया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी स्टॉल को हटाया गया था, लेकिन दोबारा फिर प्रियंका ने उसी जगह पर स्टॉल लगाया लिया था। इस कारण से यह कार्रवाई करनी पड़ी है।

26

दोबारा से प्रियंका ने अपना चाय का स्टॉल लगा लिया है। उनका कहना है कि मैंने अपनी मेहनत से स्टॉल लगाया है, लेकिन निगम की टीम बार-बार आकर मुझ परेशान करती है। इसलिए मैं राज्य की सरकार और सीएम नीतीश कुमार से मांग करती हूं कि हमारे लिए कोई ऐसी जगह दे दीजिए, जहां हम  अपना स्टॉल लगा सके।

36

बता दें कि प्रियंका मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने  वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट किया हुआ है।  ग्रेजुएशन के बाद 2 साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। वो बैंक में नौकरी करना चाहती थीं। लेकिन दो साल की कड़ी मेहनत के बावजूद वह इन परीक्षाओं  को पास नहीं कर सकी। फिर उसने कॉलेज के बाहर 'चायवाली' नाम से एक चाय की दुकान शुरू करने का फैसला किया।

46

प्रियंका बताती है कि उसने एमबीए चायवाले ने नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लोरे से प्रेरित होकर उसने चाय का स्टॉल लगाया है। मैंने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा, जिससे मुझे प्रेरणा मिली और  चाय का स्टार्टअप शुरू किया। बता दें कि प्रियंका ने अपने ठेले पर लिखा है– ग्रेजुएट चायवाली…पीना ही पड़ेगा।

56

बता दें कि प्रियंका गुप्ता ग्रेजुएट चायवाली के नाम से इतना फेमस हो गई कि बिहार की बड़ी-बड़ी हस्तियां चाय पीने के लिए आने लगीं। आज ये हालत है कि प्रियंका बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हो गई हैं। उनके स्टॉल पर कई  बॉलीवुड स्टार चाय की चुस्कियां लेने के लिए आ चुके हैं। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह भी चाय पीने आई थीं।

66

 3 माह पहले भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह बोरिंग कैनाल रोड पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने प्रियंका के हाथ की बनी चाय पी थी। साथ ही उन्होने कहा था कि  'प्रियंका को देख कर मुझे बहुत गर्व होता है। देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। सभी लड़कियों को प्रियंका से मिलकर प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved