MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Bihar
  • राम विलास पासवान को मिला मरणोपरांत पद्मभूषण,उनके नाम है ये अनूठा रिकॉर्ड..पापा की याद में भावुक हुए चिराग

राम विलास पासवान को मिला मरणोपरांत पद्मभूषण,उनके नाम है ये अनूठा रिकॉर्ड..पापा की याद में भावुक हुए चिराग

पटना ( Bihar) । लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 51 साल के बेदाग राजनैतिक जीवन के लिए दिया गया। वहीं, उनके बेटे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भावुक हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पापा की अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े थे। पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्री जी ने पापा को हमेशा सम्मान दिया। पद्मभूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। ऐसे में हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 26 2021, 03:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

खगड़िया में एक दलित परिवार में जन्मे रामविलास पासवान ने एमए और एलएलबी करने के बाद ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उनका चयन डीएसपी के पद पर भी हो गया था। इसी समय वो समाजवादी नेता राम सजीवन के संपर्क में आए और राजनीति का रुख कर लिया। वो जयप्रकाश नारायण के समाजवादी आंदोलन से भी जुडे़।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

बताते हैं कि घर से आए अनाज के कुछ हिस्से को सामने के दुकानदार के पास बेचकर फिल्म का शौक भी पूरा करते थे। लेकिन, पढ़ाई से समझौता नहीं करते थे। वे डीएसपी की परीक्षा में पास भी हो गए थे। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
 

36

साल 1969 उनके गृह जिला खगड़िया के अलौली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना था और वह घर जाने की बजाय सीधे टिकट मांगने सोशलिस्ट पार्टी के दफ्तर में पहुंच गए। उस समय कांग्रेस के खिलाफ लड़ने के लिए कम ही लोग तैयार हुआ करते थे। सो टिकट मिल भी गया और वे जीत भी गए। इसके बाद पासवान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
 

46

साल 1977 में वह जनता पार्टी के टिकट पर हाजीपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े और सबसे अधिक 4.24 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया। 1989 में इसी सीट से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान बनाया। बाद में उनका ये रिकॉर्ड भी नरसिम्हा राव समेत दूसरे नेताओं ने तोड़ा। हालांकि, चुनावी जीत का रिकॉर्ड कायम करने वाले पासवान उसी हाजीपुर से 1984 में हारे भी थे। 

56

राम विलास पासवान ने साल 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया। इसके पहले दलितों की राजनीति करने वाले पासवान ने 1981 में दलित सेना संगठन की भी स्थापना की थी। साल 2009 में भी उन्हें रामसुंदर दास जैसे बुज़ुर्ग समाजवादी ने यहां पर हराया था। 

66

16वीं लोकसभा में उन्होंने हाजीपुर से चुनाव जीता और संसद पहुंचे। हालांकि, 17वीं लोकसभा का चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा, बल्कि राज्यसभा से संसद पहुंचे। वो वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल रहे।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar Rescue: नेपाल में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला, ट्रेन से महाराष्ट्र भेजा
Recommended image2
Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Recommended image3
Bihar Flood: नेपाल में तबाही, बिहार में गंडक का क्या हाल? गोपालगंज में अभी सब सामान्य, प्रशासन अलर्ट
Recommended image4
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved