MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • States
  • Bihar
  • कॉलेज का टीचर जिसने राजनीति में खूब किया संघर्ष, लालू के सबसे करीबी रघुवंश की कहानी है दिलचस्प

कॉलेज का टीचर जिसने राजनीति में खूब किया संघर्ष, लालू के सबसे करीबी रघुवंश की कहानी है दिलचस्प

पटना (Bihar) । गणित के नामी प्रोफेसर रहे रघुवंश प्रसाद आरजेडी के उन गिने-चुने नेताओं में से एक हैं, जिनपर कभी भी भ्रष्टाचार या गुंडागर्दी के आरोप नहीं लगे। वो लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी नेता थे और ज्यादातर मौकों पर दिल्ली की राजनीति में आरजेडी का प्रतिनिधित्व करते थे। लेकिन, नाराज होकर पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता भी दे चुके हैं। दूसरी ओर राजनीतिक के जानकार बताते हैं कि रघुवंश प्रसाद ऐसे नेता हैं, जो कभी भूजा खाकर रात बिताए थे और अपनी ईमानदारी के चलते केंद्र सरकार में मंत्री भी बनें। बता दें वह जब यूपीए की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बने तब उन्होंने ही महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की। यह एक ऐसी योजना है, जिसकी तारीफ आज तक होती है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 13 2020, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने दिसंबर 1973 में मेस का बढ़ा हुआ बिल देने से मना कर दिया, जो आंदोलन का रूप ले ली। पूरे देश में छात्र आंदोलन शुरू हो गए। बिहार के सीतामढ़ी में छात्रों के आंदोलन को धार देने का काम गोयनका कॉलेज में गणित पढ़ाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह कर रहे थे, जो संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के जिला सचिव भी थे। (फाइल फोटो)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

1974 में एक समय ऐसा भी था, जब गणित के प्रोफेसर रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को छात्र आंदोलन में पुलिस गिरफ्तार कर लिया। तीन माह बाद जेल से बाहर आए तो मकान मालिक सीताराम सिंह ने घर खाली करने के लिए कह दिया। इसके बाद रेलवे लाइन के पास के अपने कमरे को छोड़कर कॉलेज के हॉस्टल आ गए। (फाइल फोटो)
 

38

छात्रों के बीच उस समय कुछ किताबें, एक जोड़ी धोती-कुरता और एक गमछे के अलावा संपति के नाम रघुवंश प्रसाद सिंह के पास कुछ नहीं था। रघुवंश प्रसाद के करीबी बताते हैं कि तनख्वाह इतनी भी नहीं थी कि घर पर खर्च भेजने के बाद दोनों समय कायदे से खाना खाया जा सके।  (फाइल फोटो)

48

जून 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में रघुवंश प्रसाद सिंह  सीतामढ़ी की बेलसंड सीट से निर्वाचित हुए। उनकी जीत का सिलसिला 1985 तक चलता रहा। 1996 के लोकसभा चुनाव में लालू यादव के कहने पर वैशाली से लोकसभा चुनाव लड़ गए और जीतने में कामयाब रहे। इस तरह वह पटना से दिल्ली आ गए। (फाइल फोटो)

58


केंद्र में जनता दल गठबंधन सत्ता में आई। देवेगौड़ा प्रधानमंत्री बने। रघुवंश बिहार कोटे से केंद्र में राज्य मंत्री बनाए गए। अप्रैल 1997 में देवेगौड़ा को एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी। इंद्र कुमार गुजराल नए प्रधानमंत्री बने और रघुवंश प्रसाद सिंह को खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय में भेज दिया गया।(फाइल फोटो)

68


1999 में जब लालू प्रसाद यादव हार गए तो रघुवंश प्रसाद को दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया था।(फाइल फोटो)

78


रघुवंश प्रसाद सिंह को 2014 में लगातार वैशाली में पांच जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा था। इस समय राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के संकटमोचक रहे डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह इन दिनों नाराज चल रहे हैं।(फाइल फोटो)

88


बीते जून में उन्‍होंने पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से अब तक उन्‍हें मनाने की कोशिशें नाकाम नहीं हैं। इस बीच जिस रामा सिंह से अदावत के कारण वे नाराज हैं, उन्‍होंने ही कहा है कि रघुवंश के आरजेडी से जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar Floods: पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Recommended image2
Reel के लिए Vande Bharat पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिलों में बने ‘हॉटस्पॉट’, 5 दिन में 134 गिरफ्तार
Recommended image3
माला पहनाने पहुंचे थे JDU नेता, भीड़ छंटी तो गले से गायब थी 7 लाख की चेन, फिर...
Recommended image4
Bihar Floods: गंगा ने पार किया खतरे का निशान, डूबने लगे घर और सड़कें… बिहार के दियारा में जिंदगी बेहाल
Recommended image5
नेपाल की बाढ़ के साथ बिहार पहुंचीं अजीब मछलियां! सरकार ने खाने-खरीदने पर जारी की चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved