शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने खोला राज तो चौक गए ससुराल वाले, फिर..
बेगूसराय ( Bihar) । दो लड़कियां आपस में शादी कर ली। दबाव में एक लड़की की फिर से शादी परिवार के लोगों ने दूसरे लड़के से कर दी। लेकिन, 10 दिन बाद ही वो अपने पति के साथ रहने से यह कहकर इनकार करने लगी कि उसे अपने सहेली के साथ ही जीवन गुजारना है। बात बढ़ी तो उसकी सहेली को बुलाया गया। जहां दोनों ने एक साथ जीने और मरने का वादा किया। नवविवाहिता ने कहा कि हम भले दोनों लड़की हैं, लेकिन मुझे अपनी सहेली में लड़का दिखता है। बता दें कि इस तरह के मामलों को लेकर ही सुप्रीम कोर्ट ने 6 सितंबर 2018 को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए लेस्बियन शादी और एलजीबीटीक्यू समूह को कानूनी मान्यता दी है। एलजीबीटीक्यू यानी लेस्बियन, गे, बाय सेक्सुअल ट्रांसजेंडर और किवयर, जिन्हें इस कानून के तहत आपस में विवाह करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है।

झारखंड के चतरा की रहने वाली पूजा कुमारी और सपना वर्मा दोनों एक मॉल में काम करती थीं। दोनों लड़कियां पहले ही आपस में लव मैरिज कर चुकी हैं।
परिवार के दबाव पर पूजा की शादी बेगूसराय के पटेल चौक के रहने वाले लड़के अंकित से हो गई। पूजा बताती है कि शादी के समय पति को अपने समलैंगिक संबंध से जुड़ी सारी बात बता दी थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
दस दिन तक सब कुछ ठीक चला, पर बाद में उवके पति से आपत्ति जताना शुरू कर दिया। साथ ही जानकारी सपना को दी, जो बेगूसराय पहुंची और पूजा के साथ रहने की जिद करने लगी। (प्रतीकात्मक फोटो)
दोनों लड़कियों की जिद के कारण विवाद इतना बढ़ा कि परिवार के लोगों ने पुलिस थाने में सूचना दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंकित ने अपनी पत्नी पूजा को दोनों के परिवार के सामने उसकी सहेली सपना के हवाले कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।