लॉकडाउन में भूख से बिलबिला रही थीं महिलाएं, सड़क पर कुत्ते के मुंह से छीन लिया निवाला
भागलपुर। लॉकडाउन में सरकार और आसपास के लोगों हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि कोई भूखा न हो। फिर भी ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं जो परेशान करने वाली हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बिहार से आई है। तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक महिला जो भूख से परेशान थी उसने कुत्ते के मुंह से रोटी छीन ली।
15

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को बिहार के भागलपुर का बताया जा रहा है। दरअसल, ये तस्वीर सीसीटीवी का ग्रैब है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सीसीटीवी में दिख रहा है कि भागलपुर में सड़क किनारे रोटी का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था। रोटी के टुकड़े को खाने के लिए एक कुत्ता वहां पहुंचता है। (प्रतीकात्मक फोटो)
35
इसी दौरान वहां दो महिलाएं भी पहुंचती हैं। रोटी के तुकडे पर महिलाएं भी झपट पड़ती हैं। और कुत्ते को भगाकर टुकड़े को छीन लेती हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
45
ये पूरी वाकया सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग शॉक्ड हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
55
तस्वीर से साफ होता है कि लॉकडाउन में तमाम गरीब लोग भूख के आगे विवश हो गए हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos