- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को SGPC ने परखा, सरदार के किरदार पर गुरुद्वारा बॉडी ने इस तरह किया रिएक्ट
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को SGPC ने परखा, सरदार के किरदार पर गुरुद्वारा बॉडी ने इस तरह किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, Aamir Khan Lal Singh Chaddha was tested by SGPC : लाल सिंह चड्ढा ( Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आमिर खान ( Aamir Khan ) फिल्म में एक सरदार का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले, फिल्मों और वेब शो में एक सरदार के फिल्मांकन को लेकर कई विवाद हुए हैं। फिल्म के मेकर्स सिख समुदाय की भावनाओं को किसी तरह की ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee) के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतज़ाम किया था। पारंपरिक सिख निकाय ( traditional Sikh body) ने फिल्म में सरदार के फिल्मांकन को लेकर अपनी राय दे दी है।

एसजीपीसी ने लाल सिंह चड्ढा में सरदार के किरदार को लेकर परीक्षण किया है। फिल्म में सरदार का कैरेक्टर होने की वजह से इस मूवी को गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने स्क्रीनिंग की है।
आमिर खान ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्विटर पर लाल सिंह चड्ढा के बॉयकाट करने की खबरें ट्रेंड करने पर रिएक्ट किया था, दरअसल मिस्टर परफेक्सनिस्ट अपनी मूवी को लेकर हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं।
वहीं अब फिल्म मेकर इस मूवी को लेकर और किसी भी विवाद में पड़ना नहीं चाहते हैं, वे अब इससे बचने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रहे हैं।
चूंकि फिल्म का कथानक पंजाब में आधारित है, इस वजह से आमिर खान,( लाल सिंह चड्ढा के निर्माता) ने एसजीपीसी के मेंबर को अपनी फिल्म दिखाकर उनका समर्थन ले लिया है ।
वहीं इस बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा, "मैं एसजीपीसी के सदस्यों के रिएक्शन से बहुत प्रभावित हुआ। मुझे बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म ने उनके दिलों को इतनी गहराई से छुआ है ।"
शूटिंग शुरू करने से पहले मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा की स्क्रिप्ट एसजीपीसी के सदस्यों को दिखाई थी। जैसा कि हमने पहले बताया कि ये फिल्म पंजाब पृष्ठभूमि पर आधारित है और आमिर खान एक सरदार की भूमिका निभाते हैं।
प्रोड्यूसर फिल्म से जुड़ी किसी डिटेल को जिसे सिख कम्युनिटी के मेंबर जानना चाहते थे। हाल ही में, उन्होंने इसे एसजीपीसी के उन सदस्यों के लिए दिखाया, जिन्हें फिल्म पसंद आई है।
लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने एक्टिंग की हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी हैं।
यह साउथ एक्टर नागा चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू है। लाल सिंह चड्ढा पहले बैसाखी रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख 11 अगस्त, 2022 तक टाल दी।
ये भी पढ़ें
क्या तलाक के बाद भी दोनों पत्नियों संग रिश्ते में हैं आमिर खान, किरण राव-रीना दत्ता को लेकर बोले ये
फुटपाथ पर रोती-बिलखती अर्पिता को अपने घर ले आए थे सलमान के पापा, आज कर रही खान परिवार पर राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।