MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 40 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे Rahul Roy, बहन प्रियंका और जीजा के साथ यूं नजर आया एक्टर

40 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे Rahul Roy, बहन प्रियंका और जीजा के साथ यूं नजर आया एक्टर

मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) से रातोरात पॉपुलर हुए एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी राहुल ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करते हुए दी। फोटोज में राहुल को अपनी बहन प्रियंका और बहनोई रोमीर सेन के साथ देखा जा सकता है। एक अन्य फोटो में उनके भाई रोहित रॉय भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद 29 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए  राहुल को करीब 40 दिनों के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 07 2021, 06:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद राहुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं लंबे इलाज के बाद घर लौट आया हूं। हालांकि, अभी भी पूरी तरह से ठीक होने के लिए मुझे लंबा सफर तय करना पड़ेगा। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे साथ इस मुश्किल दौर में खड़े थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

राहुल ने आगे लिखा- रोहित मेरे भाई, मेरी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका, मेरे जीजा रोमीर, मेरे दोस्त अदिति गोवित्रीकर, डॉ हुज, जाहिद, अश्विनी कुमार, अजहर, श्रुति द्विवेदी, सुचित्रा पिल्लई और मेरे सभी शुभचिंतक, जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थनाएं की। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार।

39

वहीं, जीजा रोमीर सेन के मुताबिक, राहुल घर लौटकर बेहद खुश हैं। हालांकि घर पर भी उनकी फिजियो और स्पीच थेरेपी चलती रहेगी। अभी उन्हें पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा और समय लगेगा, लेकिन उम्मीद है की 6-7 महीने में ठीक हो जाएंगे। 

49

बता दें कि कारगिल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान 52 साल के राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत श्रीनगर ले जाया गया और बाद में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें वोकहार्ट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। उनके बहनोई रोमीर सेन ने बताया था कि उनको गंभीर लापरवाही के चलते दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

59

राहुल रॉय को उस वक्त ब्रेन स्ट्रोक आया था, जब वे कारगिल में LAC:लिव द बेट की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करगिल के माइनस 12 डिग्री तापमान में बेहद ठंड की वजह से राहुल को ये अटैक आया था।

69

बात अगर फिल्म LAC की करें तो यह गलवान घाटी में हुई भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प की सच्ची घटना पर बेस्ड मूवी है। फिल्म का डायरेक्शन नितिन कुमार कर रहे हैं। प्रोडक्शन चित्रा वकील शर्मा और निवेदिता बासु का है। इस फिल्म में बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट रहे निशांत मलकानी भी लीड रोल में नजर आएंगे।

79

90 के दशक की फिल्म 'आशिकी' के साथ-साथ इसके लीड एक्टर राहुल रॉय की भी किस्मत रातोंरात बदल गई थी। हालांकि, इस मूवी के बाद राहुल की किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली। इसके कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से ही गायब हो गए, फिर अचानक बिग बॉस के पहले सीजन में दिखे और शो के विनर बने।

89

एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने बॉलीवुड से दूर होने की वजह का खुलासा किया था। एक्टर ने कहा था कि उन्होंने सब छोड़ा और ये उनकी मर्जी थी। इसमें इंडस्ट्री का कुछ लेना देना नहीं था। वो इंडस्ट्री में इसलिए नहीं आए थे कि उन्हें स्टार या एक्टर बनना है। उन्हें 'आशिकी' के लिए अप्रोच किया गया था, जब महेश भट्ट उनकी मां से किसी दूसरी वजह से मिले थे।

99

बॉलीवुड से दूर रहने की वजह बताते हुए राहुल रॉय ने कहा कि 30 साल का होने के बाद वो शादी करना चाहते थे। उनका मानना था कि सिनेमा के साथ-साथ फैमिली की जिम्मेदारियों को निभाना मुश्किल था। जब साल 2000 में उनकी शादी हुई तो उन्हें लगा कि अब ब्रेक लेना चाहिए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Janhvi Kapoor ने 8 साल में की 15 फिल्में, आखिरी 5 मूवी ऐसी पिटीं-एक भी नहीं निकाल पाई लागत
Recommended image2
Viral Video : Salman Khan पैपराजी पर जमकर भड़के, क्यों कहा- 60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला
Recommended image3
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन को क्या हुआ? परिवार ने एक लाइन में बता दिया सब!
Recommended image4
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' ने की अब तक की सबसे कम कमाई, 32वें दिन ऐसा रहा हाल
Recommended image5
Nawazuddin Siddiqui इन 5 फिल्मों से मचाएंगे तहलका, ये थी उनकी पहली मूवी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved