- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अभिषेक बच्चन ने खुद से 3 साल बड़ी ऐश्वर्या राय से खूबसूरती देखकर नहीं बल्कि इस वजह से की थी शादी
अभिषेक बच्चन ने खुद से 3 साल बड़ी ऐश्वर्या राय से खूबसूरती देखकर नहीं बल्कि इस वजह से की थी शादी
मुंबई. इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को एक परफ्केट कपल माना जाता है। दोनों के बीच कभी की किसी तरह के तनाव की खबरें सामने नहीं आई। शायद कम ही लोग जानते हैं कि ऐश पति अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं फिर भी दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग है। आज आपको बताते हैं कि अभिषेक ने ऐश से शादी क्या उनकी खूबसूरत देखकर की थी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। आज की बात करें वे लॉकडाउन में फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।

जब अभिषेक से 3 साल बड़ी ऐश से शादी करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- वह बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस या मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं, इस कारण उन्होंने शादी नहीं की। वे शादी करने के लिए तैयार इसलिए हुए क्योंकि वह एक बहुत ही अच्छी इंसान है। वह एक ऐसी महिला है जो रात में बिना मेकअप के रहती हैं और जैसी हैं वैसी ही खुद को सबके सामने रखती हैं। वह कभी दिखावा नहीं करती।
'गुरु' की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। 2007 में दोनों की शादी हुई और वे बच्चन परिवार की बहू बनी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।
शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। दोनों की एक बेटी है आराध्या।
ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के'(2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान'(2005), 'धूम-2'(2006) और 'गुरु'(2007) को मिलाकर 6 फिल्मों में काम किया। वहीं, शादी के बाद दोनों की फिल्म 'सरकार राज'(2008) और 'रावन'(2010) रिलीज हुई थी।
ऐश्वर्या से शादी करने से पहले अभिषेक की शादी करिश्मा कपूर के साथ तय हुई थी और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। करिश्मा ने बताया था कि अभिषेक ने डायमंड रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था जिस पर उन्होंने तुरंत हां कर दी थी। लेकिन ये रिश्ता बनने से पहले ही करिश्मा की मां की वजह से टूट गया था।
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चचन, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।