- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ‘तड़प’ की कामयाबी के बाद Ahan Shetty गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ निकले छुट्टी पर, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट
‘तड़प’ की कामयाबी के बाद Ahan Shetty गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ निकले छुट्टी पर, ये सेलेब्स भी हुए स्पॉट
मुंबई. हाल ही में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यू फिल्म 'तड़प' (Tadap) रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का काफी शानदार रिस्पांस मिला है। इस फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अहम भूमिका में थीं। फिल्म में अहान का ना केवल दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है, बल्कि तारा सुतारिया के साथ उनके रोमांस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अहान बेहद रोमांटिक हैं। फर्क इतना है कि रियल लाइफ की उनकी हीरोइन तानिया श्रॉफ (Tania Shroff)। फिल्म की कामयाबी के बाद एक्टर तानिया के साथ वेकेशन पर निकले। उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। मुंबई एयरपोर्ट पर और अन्य जगहों पर भी सितारों को स्पॉट किया गया। आइए नीचे देखते हैं कौन-कौन से सितारे कैमरे में हुए कैद...

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टीकी फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की कामयाबी की पार्टी भी साजिद नाडियाडवाला के घर पर हुआ। पार्टी के बाद अहान आज गर्लफ्रेंड के साथ वेकेशन पर निकल गए।
अहान ब्लैक ड्रेस में बेहद हैंडसम लग रहे थे। साथ ही तानिया भी काले टी-शर्ट पहने हुए नजर आईं। बॉलीवुड के नए नवेले स्टार को देख वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ तस्वीरे भी क्लिक करवाईं। एक्टर ने भी कैमरे को पोज देने से परहेज नहीं किया।
वहीं जाह्नवी कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। हाथ में चोट की वजह से उन्होंने आर्म स्लिंग बांध रखा था। एक दिन पहले उन्हें रैपर और सॉन्ग राइटर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था।
कोरोना काल में लोगों के मसीहा बनें बॉलिवुड स्टार सोनू सूद अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने पपाराजी के लिए पोज दिए और फैंस संग तस्वीरें भी क्लिक करवाई।
आलिया भट्ट को उनकी मां सोनी राजदान के साथ स्पॉट किया गया। वो अपनी मां के साथ लंच डेट पर गई थीं। आलिया भट्ट का लुक इस दौरान शानदार दिखा। ऑफ शॉल्डर थाई स्लीट आउटफिट में आलिया को देख हर कोई दंग रह गया।
रवीना टंडन को बीकेसी बांद्रा में स्पॉट किया गया। वो अरण्यक वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू की हैं। नेटफ्लिक्स पर 10 दिसम्बर को क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज अरण्यक रिलीज हो गयी, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) को अंधेरी स्थित धर्मा ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। येलो जैकेट और ऑफ ग्रे कैप्री में वो शानदार लग रहे थे।
वाणी कपूर को सेक्सी लुक में टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर कैमरे में कैद किया गया। उन्होंने ऑफ सोल्डर डेनिम आउटफिट पहन रखा था। इनकी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन वाणी के काम की खूब प्रशंसा हो रही है।
और पढ़ें:
Ankita Lokhande अपने होने वाले दूल्हे का हाथ थाम पहुंची हल्दी सेरेमनी में, मस्ती में डूबे नजर कपल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।