- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कुत्ते की तरह जीने से बेहतर है शेर की तरह मरना, ऐसे डायलॉग्स से भरा है तानाजी का जोरदार ट्रेलर
कुत्ते की तरह जीने से बेहतर है शेर की तरह मरना, ऐसे डायलॉग्स से भरा है तानाजी का जोरदार ट्रेलर
मुंबई. अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर धमाकेदार है और फिल्म के डायलॉग्स जोरदार हैं। तानाजी के रोल में अजय देवगन इंप्रेस करते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कैसे मुगल कोंढाणा पर फतह करना चाहते हैं। वहीं मराठा कोंढाणा पर फिर से भगवा रंग लहराना के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इस जंग को लड़ने का जिम्मा छत्रपति शिवाजी महाराज सूबेदार तानाजी मालूसरे को देते हैं। कोंढाणा को जीतने की मराठा-मुगलों की इस जंग में को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। ट्रेलर में सैफ अली खान, अजय देवगन से कहते हैं - 'तेरी मिट्टी जज्बात से जुड़ी है और मेरी अक्ल पानी से, तू जान दे सकता है, मैं जान ले सकता हूं'। वहीं, काजोल कहती हैं- 'कुत्ते की तरह जीने से बेहतर है शेर की तरह मरना'।
17

तानाजी का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान उदय भान और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में हैं। तानाजी में काजोल का गेस्ट अपीयरेंस है। वे तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल निभा रही हैं। लंबे अरसे बाद काजोल-अजय सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
27
तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बेस्ड ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है।
37
फिल्म के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
47
ट्रेलर में स्टार्स का लुक, एक्शन फाइट सीन्स, बैकग्राउंड स्कोर दमदार है।
57
सैफ अली खान ने सरप्राइज किया है। ट्रेलर में सैफ जितनी बार स्क्रीन पर आते हैं छा जाते हैं।
67
ट्रेलर में काजोल भी नजर आईं। काजोल मराठी लुक में इंप्रेसिव लग रही हैं।
77
तानाजी मालुसरे वीर मराठा योद्धा थे। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। तानाजी को 1670 में हुए सिन्हागढ़ युद्ध में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos