MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार से टाइगर श्रॉफ तक, जानें 1 फिल्म के लिए कितनी मोटी फीस वसूलते हैं ये 14 बॉलीवुड सेलेब्स

अक्षय कुमार से टाइगर श्रॉफ तक, जानें 1 फिल्म के लिए कितनी मोटी फीस वसूलते हैं ये 14 बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी और कमाई करने वाले एक्टर्स हैं। इसी के साथ ही अब वो सबसे महंगे एक्टर भी बन चुके हैं। एक साल में 3 से 4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने न केवल अगले दो सालों के लिए फिल्में फाइनल कर ली हैं, बल्कि उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन के कुछ ही महीनों में अक्षय ने अपनी फीस 98 करोड़ से बढ़ाकर 108 करोड़ की। हालांकि उन्होंने अब अपनी फीस में और इजाफा करते हुए 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए बतौर फीस 135 करोड़ रुपए वसूल करेंगे। वैसे, अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार मोटी रकम वसूल करते हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, बॉलीवुड एक्टर्स की फीस के बारे में। (सोर्स : medium.com)

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 29 2020, 01:57 PM IST| Updated : Dec 29 2020, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय एक्टर हैं, जो 52वें नंबर पर हैं। उन्होंने 2020 की सूची में कुल 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 356 करोड़ रुपए की कमाई है।

214

सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे सबसे महंगे और बिजी एक्टर हैं। सलमान खान फिलहाल रियलिटी शो बिग बॉस में बिजी हैं। उनकी फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली अगले साल रिलीज होंगी। 

314

सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं किंग खान यानी शाहरुख। शाहरुख पिछले 2 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। शाहरुख अब जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सलमान भी कैमियो में नजर आएंगे। 

414

आमिर खान की आखिरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप रही थी। अब आमिर जल्द ही फिल्म लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगे, जो हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। 

514

ऋतिक रोशन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया गया था। 

614

रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे। अब वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे। इसके अलावा वो वाणी कपूर के साथ शमशेरा में भी नजर आएंगे। 

714

अजय देवगन आखिरी बार तान्हाजी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ पत्नी काजोल ने भी काम किया था। अजय जल्द ही भुज, सूर्यवंशी और मैदान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 
 

814

जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में सत्यमेव जयते 2, मुंबई सागा, सरदार एंड ग्रैंडसन और पठान है। 

914

रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली ब्वॉय में नजर आए थे। उनकी फिल्म 83 रिलीज को तैयार है, जो अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो सूर्यवंशी और जयेशभाई जोरदार में भी काम कर रहे हैं।

1014

शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में जर्सी और योद्धा रिलीज होंगी। 

1114

टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे। अगले साल टाइगर रैम्बो, हीरोपंती 2 और गणपत जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 

1214

आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। अगले साल उनकी फिल्में चंडीगढ़ करे आशिकी और आगरा का डाबरा जैसी फिल्मों में दिखेंगे।

1314

कार्तिक आर्यन आखिरी बार सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आए थे। अगले साल उनकी भूलभुलैया 2, दोस्ताना 2 और धमाका जैसी फिल्में रिलीज होंगी। 

1414

राजकुमार राव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छलांग' में नजर आए थे। 2021 में उनकी रूही अफजाना, बधाई दो, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved