MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अमिताभ समेत इन 10 सेलेब्स को हो चुकींं गंभीर बीमारियां, कोई हकलाता तो किसी का वजन हो गया था 140 Kg

अमिताभ समेत इन 10 सेलेब्स को हो चुकींं गंभीर बीमारियां, कोई हकलाता तो किसी का वजन हो गया था 140 Kg

मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में आंखों की सर्जरी कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए एक छोटा लेजर ऑपरेशन किया गया है। सर्जरी के अगले 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उम्मीद है कि सोमवार को बिग बी डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच जाएंगे। इससे पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग में सर्जरी की बात लिखकर फैन्स को चिंता में डाल दिया था। बता दें कि अमिताभ पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। हेपेटाइटिस-बी के अलावा उन्हें अस्थमा भी है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में जो गंभीर बीमारियों से लड़ चुके हैं। 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 01 2021, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अमिताभ बच्चन 
बीमारी : हेपेटाइटिस-बी, अस्थमा

अमिताभ बच्चन को हेपेटाइटिस-बी हुआ था, जिसके चलते उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो चुका है। 1983 में आई फिल्म 'कुली' के एक सीन में पुनीत इस्सर के साथ फाइट सीन में अमिताभ बुरी तरह घायल हो गए थे। अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण बिग-बी के शरीर में खून की काफी कमी हो गई थी। उन्हें खून चढ़ाने के लिए आनन-फानन में करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड लिया गया था। इसी दौरान हुई लापरवाही से एक हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून उनको चढ़ा दिया गया था, जिसके बाद वे भी हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित हो गए थे।

210

सलमान खान 
बीमारी : ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया

सलमान खान साल 2001 से ही एक बेहद दुर्लभ बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित थे। ये एक न्यूरोपैथिक डिसऑर्डर होता है, जिसमें इंसान के चेहरे के कई हिस्सों (सिर, जबड़ा आदि) में जबरदस्त दर्द होता है। हालांकि, अब वो इस बीमारी से उबर चुके हैं लेकिन सलमान खान अब भी बहुत ज्यादा गुस्सा नहीं कर सकते, क्योंकि गुस्सा करने से उनकी नसों में तकलीफ होती है। इस बीमारी की वजह से ही सलमान की आवाज कभी-कभी कर्कश हो जाती है। यह इसलिए नहीं होता क्योंकि वह नशे में हैं, बल्कि इस बीमारी की वजह से होता है। इस बीमारी का इलाज सलमान ने अमेरिका में करवाया।
 

310

सोनाक्षी सिन्हा 
बीमारी : मोटापा, बढ़ता वजन

‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा कभी बहुत मोटी हुआ करती थीं। अब बेहद फिट दिखने वाली सोनाक्षी कभी अपने हैवी वेट के कारण ट्रोल होती थीं। अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। वैसे अपने वजन के कारण वो कई बार ट्रोल भी हुई हैं। बचपन से लेकर अब तक वो हमेशा से ट्रोल्स का शिकार हुई हैं। हालांकि अब सोनाक्षी इससे पूरी तरह उबर चुकी हैं और काफी फिट भी हैं। 

410

ऋतिक रोशन 
बीमारी : हकलाना  

ऋतिक रोशन जब 6 साल के थे तो ठीक से बोल नहीं पाते थे और हकलाते थे। 2009 में उन्होंने फराह खान के शो 'तेरे मेरे बीच में' में बताया था कि वो इस समस्या से 35 साल की उम्र तक जूझते रहे। इसके चलते स्कूल में बच्चे मजाक उड़ाते थे और उन्हें बहुत बुरा लगता था। ऋतिक ने बताया था कि हकलाने की आदत के चलते मौखिक (ओरल) परीक्षा में हिस्सा लेना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल काम था। बकौल ऋतिक, ओरल टेस्ट वाले दिन मैं स्कूल से बंक मार देता था। उन्होंने हकलापन से छुटकारा पाने के लिए अपनी खुद की टेक्निक बनाई। वो नॉवल या कोई और किताब जोर-जोर से पढ़ने लगे। पेज-बाय-पेज, लाइन-बाय-लाइन और वर्ड-बाय-वर्ड जोर-जोर से पढ़ते थे ताकि उन्हें अपने शब्द खुद सुनाई दे और उनका आत्मविश्वास बना रहे। ऋतिक अब इससे ठीक हो चुके हैं। 

510

सोनम कपूर 
बीमारी : डायबिटीज  

बॉलीवुड में फेमस आइकॉन की अलग पहचान बनाने वालीं सोनम को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि वो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुकी हैं। दरअसल सोनम कम उम्र से ही डायबिटिक रही हैं। सोनम ने रोजाना इंसुलिन के डोज के अलावा खास डाइट अपनाने के बाद ही इस बीमारी पर काबू पाया है। इस बीमारी के कारण कभी उनका वजन 85 किलो से भी ज्यादा हुआ करता था। हालांकि, अब सोनम इस बीमारी से छुटकारा पा चुकी हैं और बढ़े हुए वजन से भी उन्हें निजात मिल चुकी है।

610

अभिषेक बच्चन 
बीमारी : डिसलेक्सिया

अभिषेक बचपन में बहुत ही इंट्रोवर्ट थे। इसके बाद अमिताभ ने अभिषेक को डॉक्टर को दिखाया तो  पता चला कि अभिषेक को डिसलेक्सिया है। स्लो लर्नर के साथ-साथ उन्हें अक्षर भी ठीक से समझ नहीं आते थे। इस प्रॉब्लम को जान लेने के बाद उनका इलाज हुआ। बता दें कि आमिर खान इस बीमारी पर एक फिल्म 'तारे जमीं पर' बना चुके हैं, जिसमें दर्शील सफारी ने इस बीमारी से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था। इस बीमारी में अक्षरों को ठीक से पहचान पाने, शब्दों या नामों को याद रखने में मुश्किल होती है। हालांकि अब अभिषेक इस बीमारी से पूरी तरह उबर चुके हैं। 

710

अर्जुन कपूर 
बीमारी : मोटापा 

अर्जुन कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा इलीजिबल बैचलर में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिक्स पैक बॉडी से लड़कियों को अपना दीवाना बनाने वाले अर्जुन कपूर कभी 140 किलो के थे। हालांकि अब अर्जुन कपूर पूरी तरह फिट हैं। अर्जुन अपने पहले की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

810

स्नेहा उल्लाल 
बीमारी : ऑटोइम्यून डिसऑर्डर 

स्नेहा उल्लाल सलमान खान के साथ फिल्म लकी में नजर आई थीं। कहा जाता है कि वो ऐश्वर्या राय की हमशक्ल हैं। कुछ साल पहले स्नेहा उल्लाल को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर हुआ था, जिसकी वजह से वह आधे घंटे से ज्यादा अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पाती थीं। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और अपना इलाज करवाया। अब वो इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हैं।

910

दीपिका पादुकोण 
बीमारी : डिप्रेशन

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था जब दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ महीने तक पता ही नहीं चला था कि उन्हें क्या हुआ है। लेकिन बाद में वह इलाज के बाद ठीक हो गईं।

1010

तापसी पन्नू 
बीमारी : हाइपर एक्टिव

बचपन में तापसी पन्नू इतनी हायपर एक्टिव थीं कि कभी एक जगह पर ज्यादा देर नहीं बैठ पाती थीं। हर समय कोई ना कोई शरारत, तोड़-फोड़ करती रहती थीं। जब उनकी यह दिक्कत उनके पेरेंट्स को समझ आई तो उनका इलाज कराया गया। उन्हें दूसरे कामों में बिजी किया गया ताकि उनकी एनर्जी सही कामों में लग सके। तापसी को एक बार खेल-कूद की आदत लग गई तो वो दिनभर खेलती रहती। इसके बाद इतनी थक जाती थीं कि और कोई काम नहीं कर पाती थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nora Fatehi की फिटनेस मंत्र, फिगर ने बनाया लाखों को मुरीद
Recommended image2
Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर वो साल, जब सबसे ज्यादा 7 फ़िल्में आईं, 3 बनीं ब्लॉकबस्टर
Recommended image3
Ghooskhor Pandat पर घमासान! टीजर हटाते हुए मेकर्स ने दिखाए तेवर, दिया अल्टीमेटम
Recommended image4
Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में बड़ा उलटफेर! गोविंदा OUT-जानें कौन है नया चेहरा?
Recommended image5
Mardaani 3 Day 7 Collection: बजट निकालने से कोसों दूर रानी मुखर्जी की फिल्म, कमा पाई बस इतने CR
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved