- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अमिताभ के बर्थडे पर फैंस ने घर के बाहर काटा केक, बिग बी ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन: PHOTOS
अमिताभ के बर्थडे पर फैंस ने घर के बाहर काटा केक, बिग बी ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन: PHOTOS
मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन का शुक्रवार को 77वां जन्मदिन था। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके बर्थडे के मौके पर फैंस उनके घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
14

फैंस के प्यार को देख अमिताभ भी खुद को रोक नहीं पाए और वे उनसे मिलने घर के बाहर आए। लोगों का धन्यवाद किया और उनसे हाथ भी मिलाया।
24
इस मौके पर बिग बी के घर के सामने भीड़ उमड़ी हुई थी। किसी ने बर्फ की सिल्ली काटकर 77 बनाकर तो किसी ने खुद ही केक काटकर उनका अमिताभ का जन्मदिन मनाया।
34
1969 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ की फैन फॉलोइंग भी खूब है। यहां तक की बॉलीवुड के तमाम सितारे हैं, जो उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। उनका मानना है कि एक्टर के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है।
44
इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स ने भी अमिताभ के जन्मदिन पर विशेज की झड़ी लगा दी। अनिल कपूर, राजकुमार राव, शत्रुघ्न सिन्हा और माधुरी दीक्षित समेत इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos