- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप
Amitabh bachchan से लेकर शाहरुख खान तक ये सितारे आज करोड़ों में लेते हैं फीस,पहली सैलरी जान हैरान रह जाएंगे आप
मुंबई. बॉलीवुड में एंट्री पाना आसान काम नहीं है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अगर आपकी किस्मत चमकी तो आप करोड़ों में खेलने लगते हैं। यहां पर जीरो से हीरो बनने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं और हीरो से जीरो बनने में ज्यादा देर नहीं लगती हैं। लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे हैं जो आज फर्श से उठकर अर्श तक पहुंच चुके हैं। आसमान की ऊंचाई पर पहुंचने के लिए इन्हें कई पड़ाव से गुजरने पड़े। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक ये वो सितारे हैं जिन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की। जिनकी पहली फीस दहाई के आंकड़े में थी। आइए जानते हैं कुछ सेलेब्रेटी की पहली और अब की फीस में कितने का फासला है...

सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले बिग बी शिपिंग फर्म Shaw & Wallace के लिए काम करते थे। एक एग्जीक्यूटिव काम करने वाले बच्चन साहब को पहली सैलरी 500 रुपए मिली थी। वर्तमान में वो कथित तौर पर 18-20 करोड़ रुपये के बीच कमाते हैं।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को पहली सैलरी 50 रुपए मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने पंकज उधास के संगीत कार्यक्रम में एक अशर के रूप में काम किया। लेकिन अब सुपरस्टार कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने बैंकॉक में एक शेफ और वेटर के रूप में काम किए थे। उनकी पहली सैलरी 1500 रुपए थे। अब वो 100 करोड़ से ऊपर फीस लेते हैं। हाल ही में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज किए।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir khan) कथित तौर पर प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपये से 70 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करते हैं। उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत' तक के लिए उन्हें 11 हजार रुपए फीस मिली थी।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) बॉलीवुड में डंका बजाने के बाद अब हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका को पहली फीस 5 हजार रुपए मिली थी। अब अदाकारा एक फिल्म के लिए 22 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
सलमान खान (Salman khan) आज करोड़ों में कमाते हैं, उनकी पहली सैलरी 75 रुपए थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था। सलमान खान ने बताया था, 'मेरी फर्स्ट सैलरी 75 रुपये थी। ताज होटल में मैंने किसी शो में पीछे डांस किया था।मेरा एक दोस्त भी वहां डांस कर रहा था तो वो मुझे ले गया और मैंने ये केवल फन के लिए किया।'
राजकुमार राव (Rajkumar rao) ने साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा से डेब्यू किया था। राजकुमार उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्हें पहली फिल्म के लिए 16 हजार रुपए फीस मिली थी। अब वो एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।
और पढ़ें:
Asim Riaz शहनाज गिल पर कमेंट कर बुरे फंसे, देनी पड़ी सफाई, कहा- Shehnaaz Gill पर नहीं था वो पोस्ट
The Batman Trailer Out: बैटमैन और कैट का ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन, इस दिन रिलीज होगी मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।