MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Drishyam 2 से पहले अजय देवगन ने की साउथ की इन 9 HIT मूवी की रीमेक, जानें BOX OFFICE पर कितनी हुई ढेर

Drishyam 2 से पहले अजय देवगन ने की साउथ की इन 9 HIT मूवी की रीमेक, जानें BOX OFFICE पर कितनी हुई ढेर

एंटरटेनमेंट डेस्क. मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) आज यानी 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और श्रिया सरन (Shriya Saran) लीड रोल में हैं।  डायरेक्टर अभिषेक पाठक की इस फिल्म को 50 करोड़ के बजट में बनाया है। आपको बता दें कि दृश्यम 2 करीब 7 साल पहले आई फिल्म दृश्यम का सीक्वल है। ये दोनों ही फिल्में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की इसी नाम से बनी फिल्मों का रीमेक हैं। वैसे, अजय देवगन की ये पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जो साउथ की रीमेक है, इससे पहले भी उन्होंने कुछ रीमेक में काम किया है और ऐसी ही उनकी कुछ अपकमिंग फिल्में भी है। आज आपको इस पैकेज में अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ फिल्मों की रीमेक, लेकिन इनमें से कितनी हिट रही और कितनी फ्लॉप, पढ़ें नीचे...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 18 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

सबसे पहले बात करते हैं 2015 में आई फिल्म दृश्यम की। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम का ये हिंदी रीमेक थी, जिसने अजय देवगन के करियर को नई ऊंचाई दी। 38 करोड़ के बजट में इस फिल्म न बॉक्स ऑफिस पर 110.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में श्रिया सरन और तब्बू लीड रोल में थे। अब वे इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैं। 

29

सुपरस्टार महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म दोकाडु की हिंदी रीमेक थी अजय देवगन की एक्शन जैक्सन। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को करीब 93 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और इसने करीब 90. 37 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म अजय के साथ यामी गौतम और  सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। 

39

तेलुगु एक्टर सुनील की फिल्म मर्यादा रामना की हिंदी रीमेक सन ऑफ सरदार में अजय देवगन ने लीड रोल प्ले किया। एक्शन-कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, जूही चावला लीड रोल में थे। 30 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 150 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

49

अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला के लिए कहा जाता है कि ये सिर्फ पुरानी हिंदी फिल्म ही नहीं बल्कि तेलुगु फिल्म ओरिकी मोनागाडु का भी रीमेक थी। तमन्ना भाटिया के साथ वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 2013 में आई इस फिल्म को 68 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 65.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

59

2005 में आई अजय देवगन की फिल्म इंसान रवि तेजा की हिट  तेलुगु फिल्म खडगाम की रीमेक थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई। फिल्म को 12.50 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 10.4 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था। फिल्म में अजय के साथ अक्षय कुमार, लाला दत्ता, ईशा देओल, तुषार कपूर लीड रोल में थे। 

69

अजय देवगन की 2006 में आई फिल्म गोलमाल- फन अनलिमिटेड साउथ स्टार मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म कक्काकुयिल की रीमेक थी। अजय की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचाया। महज 15 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 46.72 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अजय के साथ रिमी सेन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, परेश रावल, शरमन जोशी लीड रोल में थे। 

79

तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम एस की रीमेक थी अजय देवगन की सिंघम, जिसमें बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। काजल अग्रवाल के साथ वाली ये फिल्म 2011 में आई थी। फिल्म को 41 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इनसे 157 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

89

अजय देवगन की फिल्म संडे भी एक हिंदी रीमेक है। ये फिल्म तेलुगु स्टार जगतपति बाबू की सुपरहिट फिल्म अनुकोकुंडा ओका रोजु का रीमेक है। हालांकि, हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 22 करोड़ के बजट में इस फिल्म 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में आयशा टाकिया, अरशद वारसी, और इरफान खान लीड में थे। 

99

2004 में अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म युवा तमिल की सुपरहिट फिल्म आयथा एझुथु की हिंदी रीमेक थी, जिसमें सूर्या और आर माधवन लीड रोल में थे। लेकिन हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 18 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, ईशा देओल, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे। 

 

ये भी पढ़ें
इस सुपरस्टार की फिल्म के 1 गाने की लागत उड़ा देगी होश, जानें इन 8 सॉन्ग को शूट करने कितना आया खर्च

10 महा DISASTER फिल्में अजय देवगन की, BOX OFFICE पर कब आई कब गई किसी को भनक तक नहीं लगी

RRR-KGF 2 की लाइफटाइम कमाई पर भारी पड़ी ये फिल्म, BOX OFFICE पर सिर्फ 5 दिन कमा डाले 2700 करोड़

बॉलीवुड की 11 DISASTER फिल्में जो इस साल BOX OFFICE पर 50 Cr तक नहीं कमा पाई, ये 4 दिग्गज भी FLOP

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved