MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bhool Bhulaiya 2 : कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर छुआ 500 करोड़ का आंकड़ा, जानिए उनकी फिल्मों की कमाई

Bhool Bhulaiya 2 : कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर छुआ 500 करोड़ का आंकड़ा, जानिए उनकी फिल्मों की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन (kartik Aryan) स्टारर 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबर्दस्त परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 84.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कार्तिक ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है और वह है बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना। 11 साल से फिल्मों में एक्टिव कार्तिक की अब तक 10 फ़िल्में बड़े पर्दे पर आई हैं और इन सभी फिल्मों ने सामूहिक रूप से बॉक्स ऑफिस पर 500.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि उनका सक्सेस रेट भी 50 प्रतिशत से ज्यादा है। नीचे स्लाइड्स में जानिए कार्तिक की सभी 10 फिल्मों ने कितनी कमाई की और कौन-सी हिट और कौन-सी फ्लॉप रही...

3 Min read
Author : Rohan Salodkar
Published : May 27 2022, 07:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को रिलीज हुई। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू की भी अहम भूमिका है। फिल्म पहले दिन करीब 14 करोड़ रुपए कमाकर कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी थी और ज़ल्दी ही उनके करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनने जा रही है।

210

'लव आज कल'  कोरोना के दौर में 14 फ़रवरी 2020 को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया था और इसमें सारा अली खान कार्तिक की हीरोइन के रूप में दिखी थीं। 

310

6 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक के साथ भूमि पेडणेकर मुख्य भूमिका थीं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया था। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड इस फिल्म ने दर्शकों को संदेश दिया था कि पति और पत्नी के बीच 'वो' तो वह गैप है, जो वे अपने बीच आ जाने देते हैं।

410

'लुका छुपी' 1 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। फिल्म की कहानी लिव इन रिलेशनशिप पर बेस्ड थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

510

लव रंजन के निर्देशन वाली फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 23 फ़रवरी 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नुसरत भरूचा और सनी सिंह की अहम भूमिका थी। फिल्म की कहानी प्यार और दोस्ती के बीच टकराव पर बेस्ड थी। यह कार्तिक के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ था। 

610

अश्वनी धीर के निर्देशन में बनी 'गेस्ट इन लंदन' 7 जुलाई 2017 को पर्दे पर आई थी। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति खरबंदा, परेश रावल और सुप्रिया पाठक अहम भूमिका में थे।

710

16 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुई 'प्यार का पंचनामा 2' में कार्तिक आर्यन के साथ नुसरत भरूचा, सनी सिंह, सोनाली सैगल, ओमकार कपूर और इशिता राज शर्मा की भी अहम भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था। 

810

सुभाष घई के निर्देशन में बनी 'कांची : द अनब्रेकेबल' 25 अप्रैल 2014 को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में कार्तिक के साथ मिष्टी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती जिसे दिग्गज एक्टर फिल्म में सपोर्टिंग रोल करते दिखे थे।

910

'आकाशवाणी' का निर्देशन लव रंजन ने किया था और यह फिल्म 25 जनवरी 2013 को रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक के साथ नुसरत भरूचा और सनी सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

1010

लव रंजन के निर्देशन वाली 'प्यार का पंचनामा' कार्तिक आर्यन की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन लव रंजन किया था। 20 मई 2011 को रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नुसरत भरूचा, सनी सिंह, सोनाली सैगल, ओमकार कपूर और इशिता राज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। फिल्म में कार्तिक के मोनोलॉग ने ख़ूब वाहवाही लूटी थी।

और पढ़ें...

जब रेप सीन के लिए कपड़े फाड़ने की मांग पर भड़क गई थीं जया बच्चन, दे डाली थी फिल्म बर्बाद करने की धमकी

'घायल' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर के मुर्दाबाद के पोस्टर लगे, जानिए आखिर क्यों उनके खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

शाहरुख खान के बंगले में लगे TV की कीमत सुन SHOCKED हुए लोग , बोले - इतने का तो हमारा पूरा घर होगा

कभी सिर्फ 50 रुपए कमाने वाले 'जेठालाल' आज हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक, ऐसा है उनका कारों का कलेक्शन

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rohan Salodkar
रोहन सालोडकर। मीडिया में 13 साल से ज्यादा का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने लोकमत न्यूज़ पेपर, मुंबई से की। दैनिक भास्कर, भोपाल में भी ये सेवाएं दे चुके हैं, यहां पर इन्होंने डिजिटल न्यूज़, सोशल मीडिया, वीडियोज के लिए ग्राफिक्स डिज़ाइन का काम किया। ग्राफ़िक डिजाइनिंग के साथ कंटेंट ऑपरेशन्स, सुपरविजन, राइटिंग और वीडियो एडिटिंग में भी इनका हाथ मजबूत है। इन्होंने B.Com टैक्सेशन किया हुआ है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajkumar Hirani अब हीरो- हीरोइन की जरुरत नहीं, AI टेक्नीक से बना रहे फिल्म?
Recommended image2
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट! क्या आधा कर्ज चुका दिया है कॉमेडियन ने?
Recommended image3
Border 3 में सनी देओल होंगे या नहीं? प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा
Recommended image4
Kiss Day 2026: कौन सी है वो 5 फिल्में जिनमें देखने मिले सबसे लंबे किस सीन, एक में 4 मिनट का KISS
Recommended image5
Tu Yaa Main Review: मोहब्बत और मगरमच्छ के बीच खूनी खेल, दिमाग हिला देने वाली है सर्वाइवल थ्रिलर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved