MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • दर-दर की ठोकरे खाने के बाद जब मायूस बॉबी देओल डूब गए शराब में, पापा को देख ऐसे रिएक्ट करते थे बेटे

दर-दर की ठोकरे खाने के बाद जब मायूस बॉबी देओल डूब गए शराब में, पापा को देख ऐसे रिएक्ट करते थे बेटे

मुंबई. बॉबी देओल (bobby deol) 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 जनवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। 1995 में फिल्म बरसात से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले बॉबी देओल की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनकी गिनती फ्लॉप स्टार्स में होने लगी थी। दर-दर की ठोकरे खाने के बाद भी बॉबी को काम मिलना बंद हो गया तो उन्होंने मायूस होकर शराब का सहारा ले लिया। बॉबी ने करियर को लेकर इंटरव्यू में बताया- मैं खुद पर तरस खाने लगा था कि कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता। फिर मैंने शराब का सहारा लिया। उन्होंने बताया कि वे इतना मायूस हो गए थे कि दिनभर शराब में डूबे रहते थे। उन्हें इस दौरान किसी की भी परवाह नहीं की।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 27 2021, 11:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बॉबी ने बताया था- जब मैंने एक दिन अपने बच्चों की आंखों में देखा कि पापा सारा दिन घर में ही रहते हैं। यही बात मैंने अपनी मां और वाइफ की आंखों में देखी। तो सोचने लगा कि मैं कहां गलत था। फिर मुझे अहसास हुआ कि मेरे अंदर कुछ बदल गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

इतना ही नहीं नौबत तो यहां तक आ गई थी कि बॉबी दिल्ली के नाइट क्लब में DJ तक बन गए थे। ऐसे मुश्किल दौर में उनकी पत्नी तान्या ने उन्हें फाइनेंशियली काफी मदद की थी। 

38

उन्होंने बताया था- मैं इंतजार नहीं कर सकता था कि कोई आए और मेरी जिंदगी को बदले। मैंने सोचा कि मुझे खुद पर काम करना होगा। फिर मैंने खुद पर काम करना शुरू किया। मैं पिछले दो तीन साल से काफी व्यस्त हूं। इसके बाद सलमान खान ने मुझे फिल्म रेस 3 का ऑफर दिया। तभी से बिजी हो गया हूं।

48

बॉबी देओल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म धर्मवीर से की थी। 1977 में आई इस फिल्म में बॉबी के पिता धर्मेंद्र ने धर्मवीर का लीड किरदार निभाया था। उस दौरान बॉबी महज 8 साल के थे।

58

डेब्यू फिल्म बरसात के बाद बैक-टू-बैक बॉबी गुप्त, और प्यार हो गया, करीब, सोल्जर, दिल्लगी, अपने और यमला पगला दीवाना जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं। शुरुआती कुछ फिल्मों के बाद से ही बॉबी के काम को नापसंद किया जाने लगा, और उन्हें फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे।

68

एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया था कि सलमान खान ने उन्हें कमबैक करने में मदद की थी। वो सलमान खान से सीसीएल (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) के दौरान मिले थे। वहां सलमान ने उनसे कहा कि दाढ़ी क्यों बढ़ाई है, हर किसी की जिंदगी में मुश्किल समय आता है, लेकिन इससे हार मानकर गिव अप नहीं करना चाहिए। इसके बाद सलमान ने बॉबी को कॉल किया और उन्हें रेस 3 फिल्म का ऑफर मिल गया।

78

2018 में रिलीज हुई फिल्म रेस 3 एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वे यमला पगला दीवाना फिर से और हाउसफुल 4 में नजर आए। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद बॉबी को ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा मिला।

88

बॉबी के लिए 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम फायदे का सौदा साबित हुई। इस वेब सीरीज में वो लीड रोल में थे। वेब सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इसका सेकेंड सीजन भी काफी चर्चा में रहा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
धमकी के बीच बुलेटप्रूफ कांच में फैन्स से मिले अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक ने भी संभाला मोर्चा
Recommended image2
61 साल के शाहरुख़ खान का दीपिका पादुकोण संग जबरदस्त रोमांस, बर्थडे पर आधी रात दिया सरप्राइज
Recommended image3
Ramayana: 29 की उम्र में राम बने थे अरुण गोविल, क्या 44 के रणबीर कपूर दिखा पाएंगे वही जादू?
Recommended image4
Ramayana Advance Booking: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ से बस इतनी दूर! जानें कितने टिकट बिके
Recommended image5
संजय गुप्ता की बेटी ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर? हंसती भी दिखी, देखें Viral Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved