- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS : शिल्पा-रवीना से काजोल-रानी मुखर्जी तक, बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं ये 15 हीराइनें
PHOTOS : शिल्पा-रवीना से काजोल-रानी मुखर्जी तक, बिन मेकअप ऐसी दिखती हैं ये 15 हीराइनें
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लुक्स की बदौलत करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। हालांकि बॉलीवुड की इन हसीनाओं को और सुंदर बनाने के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट दिन-रात मेहनत करते हैं। बड़े पर्दे से लेकर पार्टीज और इवेंट्स में शरीक होने से पहले अक्सर ये एक्ट्रेसेस मेकअप की परत चढ़ाती हैं। वैसे, कई बार इन्हें बिना मेकअप के पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है। कई मौकों पर ये एक्ट्रेसेस विदआउट मेकअप कैमरे में कैद होकर अपने फैन्स को हैरान कर चुकी हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं बॉलीवुड की 15 एक्ट्रेसेसे के बिन मेकअप लुक।

काजोल आखिरी बार वेब सीरिज 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। फिलहाल वो अपने बच्चों की परवरिश में बिजी हैं।
करीना कपूर ने पिछले महीने ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल करीना पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट को कम कर अपने एक्चुअल फिगर को पाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
रानी मुखर्जी आखिरी बार फिल्म 'मर्दानी 2' में नजर आई थीं। वो जल्द ही फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आएंगी। यह मूवी 23 अप्रैल को रिलीज होगी।
माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आई थीं। फिलहाल वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बेटे रयान का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
रवीना टंडन कुछ दिनों पहले बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि की शादी में नजर आई थीं। वो जल्द ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में दिखेंगी।
ऐश्वर्या ने पिछले साल कोरोना को मात दी है। फिलहाल वो फिल्मों से दूर अपने घर-परिवार में बिजी हैं। ऐश्वर्या 2022 में तमिल फिल्म पोन्नियन सेल्वन में नजर आएंगी।
कैटरीना कैफ जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी।
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर आई थीं। सोनाक्षी जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुज : द प्राइड में नजर आएंगी।
शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। वो जल्द ही फिल्म निकम्मा और हंगामा 2 में नजर आएंगी।
सोनम कपूर कभी अपने ससुराल दिल्ली तो कभी मायके मुंबई आती-जाती रहती हैं। वो जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लॉन्च किया है। फिलहाल प्रियंका अपने ससुराल अमेरिका में हैं। वो जल्द ही कुछ हॉलीवुड मूवीज में नजर आएंगी।
रेखा पार्टीज और फिल्मी फंक्शन में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं लेकिन बिना मेकअप उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है।
तब्बू आखिरी बार ईशान खट्टर के साथ फिल्म अ सूटेबल ब्वॉय में दिखी थीं। वो जल्द ही फिल्म भूलभुलैया 2 में नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण जल्द ही पति रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना को मात दी है। एक्ट्रेस को हाल ही में आलिया भट्ट की पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया।
बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। कुछ दिनों पहले बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।