MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सबसे कमाऊ 'KGF 2' देकर भी इस मामले बेहद पीछे है कन्नड़ सिनेमा, टॉप पर अब भी बॉलीवुड का कब्जा

सबसे कमाऊ 'KGF 2' देकर भी इस मामले बेहद पीछे है कन्नड़ सिनेमा, टॉप पर अब भी बॉलीवुड का कब्जा

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा।बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कई हिंदी फ़िल्में रिलीज हुईं, लेकिन ज्यादातर को फ्लॉप का टैग झेलना पड़ा। अगर 6 फ़िल्में (गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, जुगजुग जियो, भूल भुलैया 2, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा और 'दृश्यम 2' को छोड़ दिया जाए तो हिंदी सिनेमा की बाक़ी सभी फ़िल्में डिजास्टर और फ्लॉप की कैटेगरी में जाती हैं। लेकिन साउथ सिनेमा ने 'KGF Chapter 2 और RRR जैसी 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने वाली फ़िल्में देकर इस बार रिकॉर्ड बनाए। हालांकि, एक ऐसा मामला है, जिसमें बॉलीवुड अब भी इंडिया की टॉप 5 फिल्म इंडस्ट्रीज में टॉप पर है। हम बात कर रहे हैं 100 करोड़ क्लब की।  अगर इंडिया की टॉप 5 फिल्म इंडस्ट्रीज की तुलना करें तो बॉलीवुड ने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में दी हैं, जबकि साल की सबसे कमाऊ फिल्म देने वाली कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री इस मामले में बेहद पीछे हैं। नजर डालिए टॉप 5 फिल्म इंडस्ट्रीज के इस साल के 100 करोड़ क्लब पर...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Dec 25 2022, 03:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बॉलीवुड ने सबसे ज्यादा 8 सौ करोड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर दी हैं, जो इस प्रकार हैं:- 

1. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, कलेक्शन: लगभग  426 करोड़ रुपए 
2. द कश्मीर फाइल्स,  कलेक्शन: लगभग 341 करोड़ रुपए
3.दृश्यम 2 , कलेक्शन: लगभग 272 करोड़ रुपए
4.भूल भुलैया 2,  कलेक्शन: लगभग 267 करोड़ रुपए
5.गंगूबाई काठियावाड़ी  कलेक्शन: लगभग 209 करोड़ रुपए
6.विक्रम वेधा,  कलेक्शन: लगभग 139 करोड़ रुपए 
7.जुगजुग जियो,  कलेक्शन: लगभग 135 करोड़ रुपए
8. लाल सिंह चड्ढा,  कलेक्शन: लगभग 129 करोड़ रुपए

25

2. दूसरे नंबर पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री यानी टॉलीवुड-2 रही, जहां से 6 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। ये फ़िल्में हैं :- 

1.RRR , कलेक्शन: लगभग 1155 करोड़ रुपए
2.सरकारु वारी पाटा,  कलेक्शन:  लगभग 187 करोड़ रुपए
3.भीमला नायक,  कलेक्शन:   लगभग 158 करोड़ रुपए
4. राधे श्याम, कलेक्शन:  लगभग 148 करोड़ रुपए
5. कार्तिकेय 2,  कलेक्शन:   लगभग 118 करोड़ रुपए
6. गॉडफादर,  कलेक्शन: लगभग 117 करोड़ रुपए

35

3. तीसरा स्थान तमिल फिल्म इंडस्ट्री यानी कॉलीवुड का रहा है, जिसने 6 फ़िल्में 100 करोड़ रुपए क्लब में पहुंचाई। ये 6 फ़िल्में इस प्रकार हैं:-

1. पोन्नियिन सेल्वन-1,  कलेक्शन:  लगभग 523 करोड़ रुपए
2. विक्रम,  कलेक्शन:  लग्गभग 446 करोड़ रुपए
3. बीस्ट,  कलेक्शन:  लगभग 220 करोड़ रुपए
4. वलिमै,  कलेक्शन:  लगभग 164 करोड़ रुपए
5.थिरुचित्रम्बलम,  कलेक्शन: लगभग 117 करोड़ रुपए
6.डॉन,  कलेक्शन:  लगभग 114 करोड़ रुपए

45

4. इस साल के 100 करोड़ क्लब के मामले में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री यानी सैंडलवुड चौथे नंबर हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री ने ये 4 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में दीं:-

1. KGF Chaper 2,  कलेक्शन:  लगभग 1278 करोड़ रुपए
2.कांतारा, कलेक्शन:  लगभग 404 करोड़ रुपए
3. विक्रांत रोणा,  कलेक्शन: 126 करोड़ रुपए 
4. 777 चार्ली,  कलेक्शन: लगभग 108 करोड़ रुपए

55

5वें नंबर पर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री यानी मॉलीवुड है, जिसने एक भी 100 करोड़ी फिल्म नहीं दी। लेकिन ऊपर की चार फिल्म इंडस्ट्रीज को छोड़कर बाक़ी सभी इंडस्ट्रीज के मुकाबले कमाई अच्छी की है। इस फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 'भीष्मा पर्वम' है, जिसने लगभग 89 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

नोट : सभी आंकड़े IMDB की रिपोर्ट के आधार पर लिए गए हैं और दुनियाभर में हुई फिल्मों की कमाई को दिखा रहे हैं। 

और पढ़ें...

अचानक ऐसा क्या हुआ कि 'अली बाबा' की 20 साल की एक्ट्रेस ने सेट पर ही लगा ली फांसी? सामने आई वजह

कौन थी 20 साल की यह खूबसूरत एक्ट्रेस, टीवी शो के मेकअप रूम में लटकी मिली जिसकी लाश?

PHOTOS: बोल्डनेस की हद पार कर चुकीं ये 10 एक्ट्रेस, जींस के बटन खोलने में भी नहीं किया परहेज

दिशा पाटनी ने बॉडीसूट के ऊपर पहना कमर से नीचे का पेंट, भड़के लोग बोले- दूसरी उर्फी जावेद बन रही है

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved