- Home
- Entertianment
- Bollywood
- PHOTOS: शिल्पा शेट्टी से अक्षय कुमार तक, 90 के दशक में डेब्यू के वक्त ऐसे दिखते थे ये 10 सेलेब्रिटी
PHOTOS: शिल्पा शेट्टी से अक्षय कुमार तक, 90 के दशक में डेब्यू के वक्त ऐसे दिखते थे ये 10 सेलेब्रिटी
मुंबई। बॉलीवुड में आज के दौर में कई कामयाब एक्टर और एक्ट्रेसेस ऐसे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। इनमें तीनों खान से लेकर आज के समय में सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक शामिल हैं। वैसे, सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि कई हीरोइंस ने भी उसी दौर में करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक इन स्टार्स के लुक में काफी बदलाव आ चुका है। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं, 90 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सेलेब्रिटी के डेब्यू लुक को।
/ Updated: May 14 2021, 08:50 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शिल्पा शेट्टी के लुक में बाजीगर से अब तक काफी चेंज आ चुका है। इस फिल्म में उनके साथ काजोल और शाहरुख खान थे। फिल्म में शिल्पा ने काजोल की बहन का रोल निभाया था।
अक्षय कुमार ने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में उनकी एक्ट्रेस शांतिप्रिया थीं। तब से लेकर अब तक अक्षय के लुक में काफी चेंज आ चुका है। आज के वक्त में अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। वो जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बेलबॉटम, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे में नजर आएंगे।
आमिर खान ने करियर की शुरुआत 1988 में की थी। आमिर, करियर के मामले में सलमान खान से एक साल सीनियर हैं। आमिर ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में आमिर ने लंबे बाल रखे थे। अब इनके लुक में काफी अंतर आ चुका है। फिल्म में आमिर की हीरोइन जूही चावला थीं।
काजोल ने फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया था। इसमें उनके हीरो कमल सदाना थे। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन काजोल के काम को पसंद किया गया था। डेब्यू फिल्म से लेकर अब तक काजोल का लुक काफी बदल चुका है।
अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। उस फिल्म में और आज की फिल्मों में अजय देवगन का लुक काफी बदल चुका है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन मधु थीं। अजय देवगन जल्द ही एक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे।
रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से डेब्यू किया था। इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट हुए थे। वैसे, अब रवीना के लुक की बात करें तो उसमें काफी चेंज आ चुका है।
शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। हालांकि शाहरुख की पहली साइन की गई फिल्म चमत्कार थी, लेकिन रिलीज पहले दीवाना हुई। डेब्यू फिल्म में शाहरुख के लुक और अब उनके लुक को देखें तो काफी बदल चुका है। शाहरुख जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे।
माधुरी दीक्षित ने 36 साल पहले फिल्म अबोध से डेब्यू किया था। इस फिल्म में माधुरी के साथ तापस पॉल थे। वैसे, तब से अब तक माधुरी दीक्षित के लुक में काफी बदलाव आ चुका है।
सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्टर 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। वैसे उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी थी। उस समय सलमान खान काफी दुबले-पतले थे और उनके बाल बड़े-बड़े थे। हालांकि अब सलमान को उनकी फिट बॉडी के लिए जाना जाता है।
सैफ अली खान ने फिल्म 'परंपरा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह मूवी साल 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रवीना टंडन, राम्या कृष्णन और अश्विनी भावे थीं। परंपरा से लेकर अब तक सैफ के लुक में काफी चेंज आ चुका है। सैफ जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में लंकेश के रोल में नजर आएंगे।