- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Chup : Revenge of the Artist, सनी देयोल, पूजा भट्ट, Dulquer Salmaan की मूवी 23 सितंबर को रही रिलीज़
Chup : Revenge of the Artist, सनी देयोल, पूजा भट्ट, Dulquer Salmaan की मूवी 23 सितंबर को रही रिलीज़
एंटरटेनमेंट डेस्क, Chup Revenge of the Artist : सनी देयोल, पूजा भट्ट, दलकीर सलमान ( Sunny Deol, Pooja Bhatt, Dulquer Salmaan )श्रेया धनवंतरी और निर्देशक आर. बाल्की कल यानि 23 सितंबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट के प्रमोशन के लिए जोर शोर से जुटे हैं। ये पूरी टीम देशभर में घूम घूमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही है। बीते दिनों इस टीमके कुछ सदस्य राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए थे। कार्यक्रम कनॉट प्लेस के पीवीआर प्लाजा में आयोजित किया गया। वहीं आज यानी 22 सितंबर को इस टीम ने अपनी फिल्म का ज़बरदस्त प्रमोशन किया है। देखें इसके स्टार की स्टनिंग पिक्स...

चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट आर बाल्की द्वारा लिखित और निर्देशित एक रोमांटिक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म (romantic psychological thriller film) है। फिल्म में सनी देओल, दलकीर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट हैं।
सलमान ने इस फिल्म के बारे में कहा है वे इतनी बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्म में काम करके बहुत खुश हूं, मैं सिनेमा का सच्चा प्रेमी हूं और मैं आभारी हूं कि मुझे आर. बाल्की सर के साथ काम करने का मौका मिला।
सलमान ने आगे कहा कि ऐसे दिन होते हैं जब आलोचना आपको प्रभावित करती है लेकिन अंत में यह आपका अच्छा काम है जो मायने रखता है।"
वहीं पूजा भट्ट भी इस फिल्म केजरिए अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं। आर बाल्कि साउथके जानेमाने डायरेक्टर हैं। इस वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
इस फिल्म में सनी देयोल और पूजा भट्ट जैसे सीनियर कलाकार भी स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। एक लंबे अर्से के बाद सनी देयोल की कोई नई मूवी रिलीज़ होने जा रही है।
ये भी पढ़ें-
राजू श्रीवास्तव का यह ख्वाब अधूरा ही रह गया, हार्ट अटैक से पहले कर रहे थे इसे पूरा करने की तैयारी
राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी पत्नी का बुरा हाल, सदमे में डूबी शिखा ने कही यह बड़ी बात
PM मोदी बोले- 'राजू ने हमारे जीवन को रोशन किया', सीएम योगी से लेकर अक्षय कुमार तक कई सेलेब्स ने दी
राजू श्रीवास्तव के आखिरी 43 दिन: कभी ब्रेन डेड होने की खबर आई तो कभी पत्नी की बातें सुन खोल ली थीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।