MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Cirkus and Avatar box office : अवतार की बंपर कमाई, सर्कस का हुआ बुरा हाल, देखें दोनों का बिजनेस

Cirkus and Avatar box office : अवतार की बंपर कमाई, सर्कस का हुआ बुरा हाल, देखें दोनों का बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, Cirkus and Avatar box office : रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई है। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी, पहले दिन की इसकी कमाई कम रही थी। फिल्म ने किसी भी दिन कोई बड़ा अमाउंट नहीं कमाया है। रिपोर्टों के मुताबिक, थिएटर मालिक देश भर में घट रही दर्शकों की संख्या की वजह से  सर्कस को सिनेमाघरों से हटा सकते हैं। वहीं इसके मुकाबले अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर में सबसे तेज़  $1 बिलियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को  क्रॉस करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई रणवीर सिंह की सर्कस बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई  है। देखें शुक्रवार को दोनों फिल्मों का कलेक्शन..

2 Min read
Rupesh Sahu
Published : Dec 31 2022, 11:28 AM IST| Updated : Dec 31 2022, 11:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड  बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है । ग्लोबली ये फिल्म पहले ही $ 1 बिलियन का  कलेक्शन कर चुकी है। वहीं रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की बॉलीवुड फिल्म सर्कस कोई नया करतब नहीं दिखा पाई है।

210

सर्कस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रोहित शेट्टी की सर्कस ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट देखी है। अपने आठवें दिन कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये से कम की कमाई की है । त्योहारी सीजन के लिए, यह शायद रोहित शेट्टी की फिल्म का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

310

8 दिनों में सर्कस का कुल कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपए है, जो रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों की इमेज से मेल नहीं खाता है। सर्कस में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी अहम किरदारों में हैं।

410

फिल्म में रणवीर ने डबल रोल प्ले किया है। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक गाने में कैमियो किया था। करंट लगा गाना भी फिल्म को हिट नहीं करा पाया है। 

510

सर्कस 1982 की हिंदी फिल्म अंगूर पर बेस्ड है, जिसे 1968 की हिंदी फिल्म दो दूनी चार की रीमेक के तौर पर बनाया गया था। फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित और निर्देशित एक पीरियड कॉमेडी है।

610

वहीं जेम्स कैमरन के डायरेक्शन वाली फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ हुई है। अकेले भारत में इसने 300 करोड़ कमाए हैं।

710

फिल्म ने कथित तौर पर  शुक्रवार, 30 दिसंबर को 10. 50 करोड़ की कमाई है, इसकी कुल कमाई 304 करोड़ रुपये से ऊपर रही है। 

810

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में 373 करोड़ रुपए कमाए थे।  अवतार 2 की कमाई  का ये सिलसिला जारी रहा तो अगले हफ्ते एंडगेम के कलेक्शन को पार कर सकती है।
 

910

इस बीच, 2022 में, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर निगाह डाली जाए, तो कई हॉलीवुड फ़िल्मों ने कई हिंदी फ़िल्मों से बेहतर बिजनेस किया है। अवतार के अलावा, भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली अन्य दो फिल्में डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस और थोर लव एंड थंडर हैं।
 

1010

अवतार : द वे ऑफ वॉटर, फिल्म ने सैम वर्थिंगटन और ज़ो सलदाना की फ्रैंचाइज़ी में वापसी के साथ-साथ केट विंसलेट सहित कई नए आर्टिस्ट इसमें जुड़े हैं। 
 

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved