- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 83 मूवी की रिलीज से पहले सिद्धि विनायक पहुंची Deepika Padukon, रेड ड्रेस में लगी बेहद ही खूबसूरत
83 मूवी की रिलीज से पहले सिद्धि विनायक पहुंची Deepika Padukon, रेड ड्रेस में लगी बेहद ही खूबसूरत
मुंबई. कबीर ख़ान (Kabir Khan) निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा '83' शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। मूवी रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) गुरुवार को सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची। मूवी में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाई। वहीं इस मूवी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपिल देव (Kapil dev) की भूमिका में नजर आएंगे। बुधवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। इसमें फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार के साथ-साथ 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की विनिंग टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। दीपिका भी बेहद गॉर्जियस लुक में स्क्रीनिंग में पहुंची। इनके लुक की चारों तरफ तारीफ हो रही है। आइए देखते हैं दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में किस लुक में पहुंची....

दीपिका पादुकोण गुरुवार यानी 23 दिसंबर को सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंची। यहां उन्होंने अपने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। बता दें कि अदाकारा अपनी हर फिल्म की सफलता के लिए सिद्धि विनायक के दरबार जरूर जाती हैं।
दीपिका पादुकोण इस दौरान रेड सूट पहन रखा था। इसके साथ बेहद ही खूबसूरत इयरिंग का पेयर किए हुए थीं। एक्ट्रेस ने खुद को सिंपल लुक में रखा था। लाइट मेकअप में भी वो बेहद ही सुंदर लग रही थीं।
83 मूवी शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगने वाली है। यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी है। इस मूवी का मीडिया रिव्यू सामने आ गया है। जिसमें सभी ने इस मूवी की खूब प्रशंसा की है।
2018 में शादी के बाद दीपिक और रणवीर सिंह पहली बार साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में वो रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं।
इस फिल्म में रणवीर सिंह की भी खूब तारीफ हो रही है। कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है।
इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा मोहिंदर जिमी अमरनाथ के किरदार में साक़िब सलीम, सुनील गावसकर की भूमिका में राज भसीन, यशपाल शर्मा के रोल जतिन सरना, तमिल एक्टर जिवा श्रीकांत की भूमिका में हैं। वहीं, बलविंदर संधु के किरदार में अम्मी विर्क हैं। मदन लाल के किरदार में हार्डी संधु हैं और पंकज त्रिपाठी टीम मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका में हैं.
24 दिसंबर को यह फ़िल्म एक साथ हिन्दी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में रिलीज हो रही है।दिल्ली में इस मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
और पढ़ें:
अपने नए गाने को लेकर विवादों में फंसी Sunny Leone घोड़े पर बैठ लगाई रेस, फैंस बोले-क्वीन लग रही हो
पुलिस पूछताछ के बाद भड़का Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं-देश राष्ट्रवादियों के साथ बदसलूकी करता है
Priyanka Chopra का दीवाना था एक बच्चा, घंटों घर के बाहर रहता था खड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।