- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 7 फिल्मों से शाहरुख खान की हीरोइन बनी BOX OFFICE क्वीन, कमाई इतनी बन जाए RAM SETU जैसी 10 मूवी
इन 7 फिल्मों से शाहरुख खान की हीरोइन बनी BOX OFFICE क्वीन, कमाई इतनी बन जाए RAM SETU जैसी 10 मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) की रिलीज को आज यानी 9 नवंबर को 15 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ दीपिका ने भी बॉलीवुड में 15 साल पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत ही ब्लॉकबस्टर फिल्म से की। 35 करोड़ के बजट में बनी फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम ने बॉक्स ऑफिस पर 149 करोड़ की कमाई की थी। बता दें कि दीपिका ने अपने करियर में फ्लॉप से ज्यादा हिट फिल्में दी है। उनकी 7 फिल्में ऐसी है, जिसने बॉक्स ऑफिस 1300 करोड़ का बिजनेस किया। आज आपको इस पैकेज में दीपिका पादुकोण की उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे, जिनकी वजह से वे बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनी, पढ़ें नीचे...

फिल्म ओम शांति के बारे में बात करें तो इस फिल्म के लिए फराह खान की पहली दीपिका पादुकोण नहीं थी, लेकिन किस्मत ने उन्हें इसी फिल्म में लीड एक्ट्रेस बना दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हंगामा किया और दीपिका रातोंरात स्टार बन गई।
ओम शांति ओम के बाद भी उन्होंने हिट फिल्में दी। 2013 में आई उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी। रणबीर कपूर के साथ वाली इस फिल्म ने 188.57 करोड़ का कलेक्शन किया था। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म का डायरेक्ट किया था।
इसी साल यानी 2013 में आई उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शाहरुख खान के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और करीब 227.13 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था।
गोलियों का रासलीला राम लीला भी दीपिका पादुकोण के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 116.33 करोड़ का कलेक्शन किया था। 2013 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे।
2014 में आई शाहरुख खान के साथ वाली इस फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था और करीब 203 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था। 2015 में आई इस फिल्म ने 184.2 करोड़ की कमाई की थी। संजय लीला भंसाली ने फिल्म के डायरेक्टर थे।
2018 में आई संजय लील भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में करीब 302.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें
इन 10 बॉलीवुड फिल्मों ने वर्ल्डवाइड BOX OFFICE पर की सबसे ज्यादा कमाई, लिस्ट में 5 FLOP भी शामिल
कपूर खानदान में इनको भैया-दीदी बोलेगी आलिया भट्ट की बेटी, बच्चन फैमिली के 2 बच्चों से भी खास रिश्ता
इस साल की 16 महा DISASTER, इसमें 4 अक्षय कुमार तो 2 अजय देवगन की, ये मेगा स्टर भी रहा सुपर FLOP
1 फिल्म बनाने इतने करोड़ वसूलते हैं ये 8 डायरेक्टर, लिस्ट में TOP पर बॉलीवुड का निर्देशक नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।