- Home
- Entertainment
- Bollywood
- विवाद में फंसी 'छपाक' तो बप्पा की शरण में पहुंची दीपिका, हाथ जोड़कर की सफलता के लिए प्रार्थना
विवाद में फंसी 'छपाक' तो बप्पा की शरण में पहुंची दीपिका, हाथ जोड़कर की सफलता के लिए प्रार्थना
मुंबई. दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है और लोगों के बीच इसे लेकर उत्साह और नाराजगी दोनों है। दरअसल, फिल्म रिलीज से दीपिका जेएनयू गई थी और विवाद यहीं से शुरू हुआ। जेएनयू जाने पर दीपिका का सोशल मीडिया खूब मजाक उड़ा। इतना ही नहीं लोगों ने फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग तक कैंसिल करा दी थी। कुछ लोगों ने तो ये तक अपील की थी कि दीपिका की फिल्म की जगह अजय देवगन की फिल्म तानाजी देखने जाए। फिल्म को विवादों में फंसे देख दीपिका शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंची। और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की।
15

दीपिका की फिल्म छपाक चर्चा में तब आई जब वे दिल्ली के JNU के विरोध प्रदर्शन में पहुंची थी। दीपिका ने वहां 10 मिनट का साइलेंट होकर प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इसी के बाद छपाक को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और लोग इसे बायकॉट करने की बात करने लगे थे।
25
दीपिका पादुकोण के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है क्योंकि उनकी फिल्म छपाक का क्लैश अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर से हुआ है।
35
दीपिका मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। शुक्रवार सुबह दीपिका ने गणपति दर्शन किए।
45
बता दें कि दीपिका अपने जीवन के खास मौकों पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करना जरूर जाती है।
55
क्रीम कलर के सूट और कानों में मैचिंग झुमके पहने दीपिका बेहद सुंदर नजर आईं। दीपिका की शादी के बाद छपाक रिलीज होने वाली पहली फिल्म है।
Latest Videos