- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शॉर्ट फ्रॉक और खुले बालों में दिखीं हेमा मालिनी की बेटी, कैमरा देखते ही हंसी धर्मेंद्र की नातिन
शॉर्ट फ्रॉक और खुले बालों में दिखीं हेमा मालिनी की बेटी, कैमरा देखते ही हंसी धर्मेंद्र की नातिन
मुंबई. हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल हाल ही में पति भरत तख्तानी और बेटी राध्या के साथ नजर आई। तीनों आउटिंग पर निकले थे। इस मौके पर ईशा ने ब्लैक प्रिंटेड फ्रॉक पहन रखी थी और उनके बाल खुले थे। तीनों ने कैमरामैन को जमकर पोज दिए। पोज देते समय धर्मेंद्र की नातिन राध्या भी स्माइल करतीं नजर आई। राध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक की बेहद क्यूट दिख रही थी।
17

ईशा की फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी बेटी राध्या की स्माइल देख लोग उसकी तुलना नानी हेमा मालिनी के कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राध्या की हेमा की तरह दिखती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
बता दें कि दो बेटियों की मां ईशा एक नई शुरुआत की है। उन्होंने बच्चों की परवरिश के एक्सपीरिएंस को किताब में उतारा है। उनकी इस किताब का नाम अम्मा मिया है।
37
ईशा ने ट्विटर पर लिखा था, 'अम्मा मिया' किताब एक मां की तरफ से दूसरी मां के लिए है। यह किताब कहानियों, परामर्शों और बच्चों के व्यंजनों से परिपूर्ण होगी। यह मेरा निजी सफर है जिसमें मैं एक मां के तौर पर तब्दील हुई हूं। मुझे उम्मीद है कि यह किताब सभी नई मम्मियों के लिए एक अच्छे दोस्त की तरह होगी।' इस किताब की प्रस्तावना जया बच्चन द्वारा लिखी गई है।
47
पापा धर्मेंद्र ने बेटी ईशा को बधाई देते लिखा था- मेरी बेटी की तरफ से सभी प्यारी मदर्स के लिए ये गोल्डन गिफ्ट है।
57
वहीं, हेमा मालिनी ने लिखा था- आप सभी के साथ बहुत ही गर्व का पल शेयर कर रही हूं। ईशा पहली बार मां बनने की किताब और कॉमन प्रेग्नेंसी के लिए अपनी दिलचस्प यात्रा एक किताब के साथ शुरू कर रही है। सभी नई माताओं के लिए ये एक गाइड की तरह है।
67
ईशा ने 2012 में ब्वॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की थी। 2017 में उन्होंने पहली बेटी राध्या को जन्म दिया थी। वहीं पिछले साल जून महीने में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया है। बुक के कवर पेज पर ईशा के साथ उनकी दो बेटियां नजर आ रही हैं। टैग लाइन में लिखा है-कहानियां, सलाह और व्यंजन एक मां से दूसरी में।
77
बता दें कि ईशा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और वह अपना पूरा ध्यान अपनी बेटियों की परवरिश पर दे रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos