- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Diwali 2021: Alia Bhatt अपने देसी लुक से लूट लेती हैं महफिल, दिवाली पर लगना है खास तो इस तरह सजें
Diwali 2021: Alia Bhatt अपने देसी लुक से लूट लेती हैं महफिल, दिवाली पर लगना है खास तो इस तरह सजें
मुंबई.दिवाली (Diwali 2021) के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। चारों तरफ रोशनी फैल गई है। इस दिन हर कोई कुछ खास लगना चाहता है। सेलेब्स भी दिवाली मनाने के लिए ट्रेडिशनल लुक (Traditional look) लेते हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) उनमें से एक हैं जो त्योहारों में देसी लुक रखना पसंद करती हैं। आलिया पर देसी लुक बेहद ही खूबसूरत लगता है। चलिए आपको दिखाते हैं आलिया भट्ट की कुछ देसी लुक जिसे देखकर आप भी दिवाली पर खुद को संवार सकते हैं।

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट यू तो हर ड्रेस में कहर ढाहती हैं। लेकिन ट्रेंडिशनल लुक में इनकी खूबसूरती ज्यादा ही निखर के सामने आती है। इस रेड लहंगे में आलिया परी से कम नहीं लग रही हैं।
आलिया भट्ट न्यूड पिंक लहंगा में बेहद ही हसीन लग रही हैं। लहंगे के संग मांग टीका का कंबीनेशन इसे और भी शानदार बना रहा है।
आलिया का ये लुक आरआरआ (RRR) फिल्म की है। जिसका फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इस लुक में ग्रीन साड़ी और पिंक ब्लाउज की मैंचिंग उनके लुक को आकर्षक बनाती है। आप भी दिवाली पर इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
दिवाली पर खुद को सिंपल और एलिगेंट रखना चाहते हैं तो आलिया का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। पिंक व्हाइट मैचिंग का लहंगा पहन सकती हैं। चांदी की एयरिंग इस लुक को पूरा करने में मदद कर सकती है।
आलिया येलो सूट में अपने लुक को खास बनाती नजर आ रही हैं। अगर सूट पहनने की दिवाली पर सोच रही हैं तो इस तस्वीर को देखकर कुछ को संवार सकती हैं।
माथे पर ग्रीन कलर का मंगाटीका और पिंक रेड कंबीनेशन की साड़ी पहनकर आलिया किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। अगर आप दिवाली पर साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो आलिया के इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
आलिया भट्ट ग्रीन साड़ी और ब्लैकलेस ब्लाउज को कैरी करके अपने फैन्स को घायल कर चुकी हैं। दिवाली पर आप भी इस तरह का लुक अपना सकती हैं।
दिवाली के स्पेशल फंक्शन में आप आलिया के इस लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। ये दोनों लुक आलिया की खूबसूरती को चार-चांद लगा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।