MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'शक्तिमान' ने महिलाओं पर दिया घटिया बयान, एक्शन करते टूटे एक्ट्रेस के पैर, सप्ताहभर चर्चा में रहे ये 10 सेलेब

'शक्तिमान' ने महिलाओं पर दिया घटिया बयान, एक्शन करते टूटे एक्ट्रेस के पैर, सप्ताहभर चर्चा में रहे ये 10 सेलेब

एंटरटेनमेंट डेस्क.  इस हफ्ते भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बयानों के चलते चर्चा में रहे तो कुछ के फोटोज और वीडियोज वायरल रहे। कहीं कोई कपल अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहा तो कहीं एक सेलेब हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। हर तरह की खबरों के बीच जो सेलेब्स चर्चा में रहे, जानिए उनके बारे में इस खबर में...

4 Min read
Author : Akash Khare
Published : Aug 14 2022, 01:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

राजू श्रीवास्तव
कॉमेडी के किंग राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। वे जिम में वर्कआउट करने के दौरान ट्रेड मिल पर गिर गए थे। वे बीत 5 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती हैं और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

मुकेश खन्ना
देश को उसका पहला सुपरहीरो 'शक्तिमान' (Shaktimaan) देने वाले एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने महिलाओं से जुड़ा एक घटिया बयान दिया। मुकेश ने कहा, 'कोई भी युवती अगर किसी लड़के को कहे कि मैं सेक्स करना चाहती हूं तो मानना चाहिए कि वो  धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह के निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी।' उनके इस बयान के बाद काफी विवाद मचा और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुकेश खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही।

310

आमिर खान और करीना कपूर
आमिर खान और करीना कपूर (Aamir Khan and Kareena Kapoor) इस पूरे हफ्ते अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर चर्चा में बने रहे। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कर नहीं पाई। इन दोनों एक्टर्स को भी इनके बयानों को लेकर ट्रोल किया जाता रहा। वहीं एक तरह करीना, जिन्होंने कभी यह बयान दिया था कि हमारी फिल्मों को मत देखो, कोई आपको फोर्स नहीं कर रहा है। वो अब लोगों से अपनी फिल्म देखने की अपील करती नजर आईं।

410

अंजलि अरोड़ा
'कच्चा बादाम' गाने पर बनाई एक रील से सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) अपने कथित एमएमएस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने रोते-रोते सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर कर कहा कि उस वीडियो में नजर आने वाली लड़की नहीं हैं। किसी ने उस वीडियो में मॉर्फ करके उनका चेहरा लगाया है।

510

अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाल ही में एक शराब कंपनी ने 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था जो एक्टर ने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी तरह के नशे का सेवन करने का समर्थन नहीं करते। बता दें कि इससे पहले अल्लू एक पान मसाले का विज्ञापन ठुकरा कर भी चर्चा में आए थे।

610

अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस
सिंगर अर्जुन कानूनगो और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस ने बुधवार, 10 अगस्त को मुंबई में शादी कर ली। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहीं।

710

शिल्पा शेट्टी
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अपनी डेब्यू वेब सीरीज पर काम कर रहीं शिल्पा शेट्टी ने सेट पर एक एक्शन सीन शूट करते वक्त अपना पैर फ्रैक्चर करवा लिया। इस बात की जानकारी शिल्पा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। शिल्पा ने हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वे व्हील चेयर बैठी दिखाई दे रही हैं।

810

रतन राजपूत
'संतोषी मां' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस रतन राजपूत (Ratan Raajputh) इन दिनों यूट्यूब पर अपने ब्लॉग्स शेयर करती हैं। हाल ही में एक नया फोन खरीदने पहुंची रतन को अपने साथ हुए एक हादसे को याद करते हुए बताया कि जब वे दिल्ली में थिएटर आर्ट्स की पढ़ाई करती थीं तब एक रात किसी ने उनका पीछा करते हुए उनका फोन छीन लिया। जब उन्होंने एक आदमी से मदद मांगी तो वो उन्हें घसीटकर जंगल की ओर ले जाने लगा। मौके पर दो स्टूडेंट्स ने पहुंचकर रतन को बचाया था।

910

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के दौरान पैपराजी से उलझ गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। इस बहसबाजी में तापसी अपना आपा खो बैठी और फोटोग्राफर्स को तमीज सीखाने लगी। आखिरकार तापसी को फोटोग्राफर्स के सामने हाथ जोड़कर कहना पड़ा- आप सही होते है और एक्टर हमेशा गलत होता है। 

1010

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो पर पहुंचे सेलेब चर्चा में रहे। इस हफ्ते कॉफी विद करन 7(Koffee With Karan 7) में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काउच में बैठे नजर आए। दोनों ने अपनी पर्सनल और सेक्स लाइफ पर चर्चा की।

और पढ़ें...

अक्षय ने खोला राज, बताया किस वजह से ली थी कैनेडियन सिटीजनशिप

सलमान रुश्दी की किताब पर बेस्ड थी यह फिल्म, अनुपम खेर से लेकर शबाना आज्मी तक ने विदेश में छिपकर की थी शूटिंग

अब अजमा फल्लाह ने किया अंजलि अरोड़ा पर गंदा कमेंट, बोलीं- 'करमजली का वायरल वीडियो देखा कि नहीं'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 4
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
देश की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस, कभी कमाती थी 1500 रुपए, आज है 900 करोड़ की मालकिन
Recommended image2
Salman Khan New Movie: संजय दत्त की फिल्म में सलमान खान की एंट्री! जानिए क्या होगा रोल?
Recommended image3
Eetha Trailer Out: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा! एक डायलॉग ने लूटी महफिल
Recommended image4
OTT Weekend Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 6 नई फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image5
'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved